Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जानें बीजेपी की मंजू हुड्डा कौन हैं, जो दे रही हैं गढ़ में भूपेंद्र हु्ड्डा को चुनावी चुनौती….! गढ़ी सांपला-किलोई में बेटे बनाम बहू के बीच जंग ..!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Haryana Assembly Election BJP candidate Manju Hooda Garhi Sampla Kiloi Assembly seat Former CM Bhupendra Hooda Congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से मंजू हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। टिकट देना सामान्य बात है, लेकिन गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से टिकट देना सामान्य नहीं हो सकता, क्योंकि यह सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की है। जिनके खिलाफ बीजेपी ने मंजू को उतार दिया है। अब इतना तय है कि रोहतक जिले में आने वाली गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट पर दोनों के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी।

  • मंजू के पिता रह चुके हैं DSP
  • पति के खिलाफ हुई थी गैंगस्टर में कार्रवाई
  • चर्चा में बीजेपी की मंजू हुड्डा
  • भूपेंद्र हु्ड्डा के खिलाफ मंजू भर रहीं चुनावी हुंकार

दरअसल गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट सीट भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कर्मभूमि भी मानी जाती है। इस सीट से वे 2000 के चुनाव से अब तक लगातार विधायक का चुनाव जीततेे रहे हैं। अब मंजू कहती हैं यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई क्षेत्र के बेटे हैं तो वे भी इसी क्षेत्र की बहू हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

अब हरियाणा में अपनी सरकार बचाने और विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए बीजेपी की ओर से सिपहसालारों को भी मैदान में उतार दिया गया है। 67 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची में बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए बीजेपी ने बड़ा चुनावी दांव चला है। रोहतक जिले में आने वाली गढ़ सांपला-किलोई विधानसभा सीट से भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ बीजेपी ने मंजू हुड्डा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मंजू हुड्डा बीजेपी से टिकट मिलने के बाद से ही चर्चा का केंद्र बिन्दू बनी हुईं हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि ये मंजू हुड्डा कौन हैं। जिन पर बीजेपी इतना बड़ा दांव खेलने जा रही है।
बता दें बीजेपी की ओर ये प्रत्याशी बनाईं गई मंजू हुड्डा उस समय सियासी हल्कों में चर्चा का विषय बनीं थीं। जब दो साल पहले 2022 में वे रोहतक जिले से बतौर निर्दलीय जिला पंचायत की चेयरमैन चुनीं गईं थीं। इसके बाद मंजू बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी में अपनी आस्था जताते हुए उन्होंने 2022 में पार्टी की सदस्यता ले ली थी। बीजेपी ने अब मंजू हुड्डा को पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। इसके बाद मंजू का कहना है लोग कहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई क्षेत्र के बेटे माने जाते हैं तो वे भी इसी क्षेत्र की बहू हैं। ऐसे में गढ़ी सांपला-किलोई का चुनाव इस बार बेटे बनाम बहू बनाने में बीजेपी की मंजू भी जुट गईं हैं।

पिता DSP तो गैंगस्टर लिस्ट में पति का नाम

मंजू हुड्डा की शादी राजेश हुड्डा से हुई है। शादी से पहले मंजू यादव हुआ करतीं थीं। उनका संबंध हरियाणा के ऐसे परिवार से है जहां उनके पिता प्रदीप यादव हरियाणा के डीसीपी के पद पर रह चुके हैं तो पति राजेश हुड्डा का नाम गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीटर में रहा है। मंजू का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। मंजू के पिता प्रदीप यादव भले ही किसान परिवार में जन्में थे लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद तक पहुंचे। हरियाणा में डीएसपी रहे प्रदीप यादव की बेटी मंजू की शादी रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई क्षेत्र में शामिल धामड़ गांव के राजेश हुड्डा से हुई थी। शादी के मंजू यादव से हुड्डा बन गईंं।

जब मीडिया ने मंजू से उनके पति राजेश हुड्डा के हिस्ट्रीशीटर होने पर सवाल किया तो उनका कहना था कि यह राजेश का अतीत था। किस परिस्थिति में व्यक्ति से क्या हो जाए अब यह नहीं कहा जा सकता। पिछले दस वर्षों से राजेश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मंजू ने कहा कि पति के कहने पर ही वे राजनीति में आईं हैं। उनके पति कभी भी उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करते। गलत के खिलाफ आवाज बुलंद करना दरअसल उन्होंने अपने पति से ही सीखा है।

Post Views: 616
Tags: #Former CM Bhupendra Hooda Congress#Garhi Sampla Kiloi Assembly seat#Haryana Assembly Election 2024BJP candidate Manju Hooda
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version