Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बहराइच में आदमखोर भेड़िया का आतंक: वन विभाग ने भेड़िया को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान…! जानें अब तक कितने लोग बन चुके हैं शिकार

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Fear of man eating wolf these days in Bahraich Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश के बहराइच में इन दिनों आदमखोर भेड़िया का खौफ देखने को मिल रहा है। लोगों में भेड़िया को लेकर काफी ज्यादा खौफ देखने को मिल रहा है। यहां जिले में आये दिन कुछ न कुछ ऐसी घटना सामने आ रही है, जिससे लोग दहशत में आ जाते हैं। वन विभाग अब बच्चों के यूरिन से भेड़िया को पकड़ेगा। जानिए क्या है वन विभाग का नया नुस्खा।

  • बच्चों के यूरिन की गंध से फसेंगे भेड़िये
  • क्या है वन विभाग का नया नुस्खा!
  • ग्रामीणों पर हमला कर रहे आदमखोर भेड़िये
  • भेड़ियों को पकड़ने के लिए बनाया नया प्लान
  • बच्चों के यूरिन में भिगोकर रखी जाएंगी टेडी डॉल
  • रंग-बिरंगी गुड़ियों के सहारे पकड़ेंगे आदमखोर भेड़िये

वन विभाग का अमला लगातार इन भेड़िया को पकड़ने के लिए सक्रिय है लेकिन अभी भी कुछ भेड़िये ऐसे हैं जो वन विभाग की पकड़ से दूर खुलेआम जंगलों में घूम रहे है। जब भी इन्हें मौका मिलता है बस्ती में आकर लोगों खासकर बच्चों पर हमला कर देते हैं।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

अब इस भेड़िया को पकड़ने के लिए वन विभाग ने नया प्लान बनाया है। वन विभाग ने अब टेडी डॉल का उपयोग करने की तैयारी की है। खास बात यह है कि इन टेडी ‘डॉल’ को बच्चों के यूरिन में भिगो कर जंगल में रखा जायेगा।

टेडी डॉल को दिखावटी चारा बनाया जायेगा

वन विभाग ने आदमखोर भेड़िये को पकड़ने के लिए अब ‘टेडी डॉल’ को दिखावटी चारे के रूप उपयोग करने की योजना बनाई है। इन टेडी डॉल को बच्चों के यूरिन में भिगा कर रखा जायेगा। जिससे इनमें से बच्चों जैसी गंध आए और इनकी तरफ भेड़िये खिंचे चले आएं। इन टेडी डॉल को जंगल के साथ ही नदी के किनारे और भेड़िया के आराम करने वाले स्थानों के साथ उनकी मांद के पास रखा जायेगा है।
बता दें यह आदमखोर भेड़िये काफी अधिक शातिर होते हैं। यह शिकार करने के लिए रात में बाहर निकलते और शिकार के बाद वापस अपनी मांद में लौट जाते हैं। भेड़िये लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं, जिससे उन्हें पकड़ने में परेशानी आ रही है।

प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि भेड़िये लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं। जिससे उन तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। भेड़़िये आमतौर पर रात में ही शिकार करते हैं। सुबह वापस अपनी मांद में लौट जाते हैं। अब वन विभाग की रणनीति भेड़िया को गुमराह करने की है। उन्हें रिहायशी क्षेत्रों से दूर उनकी मांदों के पास ही जाल और पिंजरे रखे जाएंगे। जिससे उन्हें पकड़ा जा सके। बता दें वन विभाग की टीम थर्मल ड्रोन का इस्तेमाल कर भेड़िया का पीछा कर रही है। भेड़िया के आस-पास पटाखे फोड़कर सुनसान जंगलों की ओर ले जाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

अब तक 8 लोगों का भेड़िया  ने किया शिकार

बहराइच जिले आतंक का पर्याय बन चुके भेड़िया के हमले लगातार जारी हैं। यहां जिले की महसी तहसील क्षेत्र में अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में रविवार की रात एक मासूम बच्ची भेड़िया का शिकार बन गई। वहीं एक बुजुर्ग महिला भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। अधिकारियों की माने तो पड़ोसी जिले सीतापुर में भी आदमखोर भेड़िया के हमले की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि भेड़िये अब नये क्षेत्रों में लोगों पर हमले कर रहे हैं। वहीं बहराइच की जिला अधिकारी मोनिका रानी ने संवाददाताओं को बताया कि भेड़िये के हमले में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला भी घायल हुईं हैं। जुलाई से अब तक इन हिंसक भेड़िया के हमलों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Post Views: 421
Tags: #Fear of wolf in Bahraich#Smell of children's urine#violent wolf#What is the new recipe of Forest Department#Wolves will trap
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version