Friday, October 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

MP Weather Rainfall Update : जानें गुजरात के बाद चक्रवाती तूफान ‘असना’ किस राज्य में दिखायेगा अपना असर…मौसम विभाग ने इस राज्य के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
September 2, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
MP Weather Rainfall Update Impact of Gujarat Cyclonic Storm Asna Madhya Pradesh Meteorological Department
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात के बाद चक्रवाती तूफान ‘असना’ का मध्य प्रदेश में असर हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी की माने तो मध्यप्रदेश के साथ ही कई देश के राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से मध्प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 24 घंटों के दरमियान भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इससे कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ जैसा हालात बन सकते हैं। वहीं भारी बारिश के अलर्ट को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

  • मध्य प्रदेश में सितंबर का महीने में भी ऐसा ही रहेगा मौसम
  • कुछ दिनों बाद फिर बरसेंगे बदरा
  • ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश का मौसम
  • अगस्त में बारिश ने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

कई जिलों के लिए रेड अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। जिसमें देवास, खरगोन, हरदा, बैतूल और बुरहानपुर जिलो में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले एक सिंतबर को भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग की माने तो राजधानी भोपाल में अगले चार दिनों तक सूर्य देवता के निकलने की संभावना कम ही है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ थोड़ी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग की माने तो इंदौर और रतलाम के साथ शाजापुर, उज्जैन, धार, खंडवा, रायसेन, सीहोर के साथ 22 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, सागर, शहडोल और दमोह सहित 28 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Related posts

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

October 15, 2026
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026

कई डैम के गेट खोले

मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी वर्षा के चलते कई छोटी बड़ी नदियों का जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। इसके चलते पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को नदी-नालों और तटीय इलाकों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों से खासतौर पर बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। डैमों और बांध के भी गेट खोले गए हैं।

एमपी में बारिश में तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में अगस्त माह में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई थी। जिससे पिछले पांच साल की बा​रिश का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। मौसम विभाग की माने तो पिछले पांच साल में अगस्त महीने में कभी कम तो कभी तेज बारिश दर्ज की गई, लेकिन इस साल मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। कही भी एक सप्ताह या इससे अधिक समय का कहीं सूखा मौसम नहीं रहा। कई जिलों में इस दौरान झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। अब सितंबर में भी औसत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

3 से 4 सितंबर तक भिगेंगे यह जिले

मौस​म विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह में कई जिलों में भारी बारिश का अलट जारी किया है। जिसमें 3 और 4 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर, गुना, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, सीहोर, देवास, खंडवा, पांढुर्णा, पन्ना, सतना, मैहर, छतरपुर, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी के साथ बालाघाट जिले में तेज बारिश होने की संभावतना जताई गई है। वहीं राजधानी भोपाल के साथ ग्वालियर और जबलपुर समेत बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के हालात बने रहेंगे।

Tags: #Impact of Gujarat Cyclonic#Madhya Pradesh Meteorological Department#MP Weather Rainfall Update#Storm Asna
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version