Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें सितंबर में कितना सितम ढहायेगी बारिश…जल्द नहीं थमेगा मानसूनी बारिश का दौर…

DigitalDesk by DigitalDesk
September 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
IMD Director General Mrityunjay Mohapatra Meteorological Department Monsoon rain September
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत में सितंबर आते आते मानसूनी बारिश कमजोर पड़ जाती है। 20 सितंबर तक ही बारिश का दौर यानी सीजन जारी रहता है। इस दौरान भी बारिश की गति धीमी पड़ जाती है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। मौसम विभाग ने सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • भारत में 20 सितंबर तक मानसूनी बारिश का सीजन
  • इस बार सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
  • मौसम विभाग प्रमुख ने दी जानकारी
  • देश के कई राज्यों में अभी भी तेज बारिश का दौर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने सितंबर में होने वाली बारिश को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया देश में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद नजर आ रही है। यह बारिश 167.9 मिमी की लंबी अवधि के औसत का करीब 109 प्रतिशत है। कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। वैसे अगस्त में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद अब सितंबर महीने में भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया जा रहा है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

ये वाले इलाके जहां सामान्य से कम बारिश की उम्मीद

आईएमडी प्रमुख की माने तो भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। लेकिन कई राज्यों में यह बारिश आफत बनकर बरसेंगी। ऐसेी संभावना जताई जा रही है। उत्तर-पश्चिम को छोड़ कर भारत के कुछ इलाके जिसमें दक्षिणी प्रायद्वीप के कई इलाके। उत्तरी बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाके में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने और मौसम में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की सामान्य स्थिति में रहने की उम्मीद है।

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में कई कम दबाव वाले सिस्टम विकसित होने की भी संभावना है, जो राजस्थान तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकती हैं। आईएमडी प्रमुख महापात्र ने कहा कि कम दबाव क्षेत्र हिमालय की तलहटी की ओर भी जा सकती है, और सितंबर में इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।

अगस्त में टूटा कई साल का रिकॉर्ड

देश में अगस्त महीने में बारिश ने पिछले 23 साल की बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि गर्मी ने भी 123 साल पुराना रिअपना कॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि भारत में अगस्त महीने में सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत अधिक मानसूनी बारिश दर्ज की गई है। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में 253.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह साल 2001 के बाद अगस्त में दूसरी सबसे अधिक बारिश है। अगस्त में 287.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश में अगस्त में 287.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य 248.1 मिमी होती है। कुल मिलाकर भारत में 1 जून को मानसून सीजन की शुरूआत के बाद से सामान्य 701 मिमी के मुकाबले 749 मिमी वर्षा हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में मानसून सीजन के दौरान गर्मी ने भी 123 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Post Views: 574
Tags: #IMD Director General Mrityunjay Mohapatra#Monsoon rain SeptemberMeteorological Department
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version