Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राज्यसभा में भी NDA के पास बहुमत का आंकड़ा, जानें अब उच्च सदन में कितनी आसान हुई NDA की राह—!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
NDA has majority figure in Rajya Sabha also
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राज्यसभा की 12 सीटों उप चुनावों में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गये हैं। जिनमें 9 भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की तो दो सदस्य एनडीए के सहयोगी एनसीपी के अजित पवार गुट से एक और राष्ट्रीय लोक मंच के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस की ओर से भी एक सांसद का निर्विरोध चुनाव हुआ है।

दरअसल कई राज्यसभा सांसदों ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़े थे जिनमें जीत कर लोकसभा पहुंचे। उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा की ये सीटें खाली हुईं थीं। राज्यों में उच्च सदन की अधिकांश सीटें खाली हुई थीं।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026
  • NDA को पहली बार मिला राज्यसभा में बहुमत
  • अब भी 245 सदस्यों की राज्यसभा में आठ सीटें खाली
  • 4 सीट जम्मू-कश्मीर, 4 मनोनीत सदस्यों से भरी जानी है
  • सदन में सदस्य संख्या 237, बहुमत का आंकड़ा 119
  • NDA के राज्यसभा में अब कुल 112 सदस्य हो गए हैं
  • छह मनोनीत सदस्यों का भी एनडीए को समर्थन
  • एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन एनडीए को मिला

केंद्र में सत्ताधारी एनडीए ने संसद के उच्च सदन राज्य सभा में अब बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। अब एनडीए के पास अब इस सदन में 112 सांसद हो गए हैं। मौजूदा 12 सीटों पर हुए राज्यसभा के उप चुनावों में सभी 12 सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुनाव ​हुआ हैं। इनमें से बीजेपी के 9 सांसद हैं। दो सांसद उसके सहयोगी दल से चुनकर आए हैं। राज्यसभा में अब बीजेपी सांसदों की भी संख्या बढ़कर 96 हो गई है।

राज्यसभा के लिए कौन-कौन चुने गये

  • बीजेपी असम मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली
  • बिहार से मनन कुमार मिश्रा
  • हरियाणा से किरण चौधरी
  • मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन
  • महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल
  • ओडिशा से ममता मोहंता
  • राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू
  • त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य का नाम शामिल
  • एनसीपी अजित पवार गुट के नितिन पाटिल
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार से निर्विरोध चुने
  • तेलंगाना से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा की 12 सीटों पर उप चुनावों में निर्विरोध चुने जाने वाले तीन सदस्यों में एनडीए के सहयोगी एनसीपी अजित पवार गुट के 1 सदस्य और राष्ट्रीय लोक मंच से उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के भी एक सांसद का निर्विरोध चुनाव हुआ है। राज्यसभा में सत्तारूढ़ एनडी गठबंधन को 6 मनोनीत और 1 स्वतंत्र सदस्य का भी समर्थन हासिल है। इस तरह एनडीए को राज्यसभा में कुल 119 सांसदों का समर्थन अब हासिल है। जबकि राज्यसभा में विपक्षी दल के सांसदों की संख्या 85 हो गई है।

बता दें राज्यसभा में कुल 245 सीट हैं।जिनमें से अब भी आठ सीट खाली हैं। इन खाली सीटों में से 4 सीट जम्मू-कश्मीर से हैं। नामांकन कोटे चार सीट भी खाली हैं। इस लिहाज से मौजूदा समय में राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 237 है। जबकि सदन में बहुमत का आंकड़ा 119 है।

बीजेपी की ओर से 9 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिनमें बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, असम से रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन तो महाराष्ट्र से धिर्य शील पाटिल, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त बीजेपी के सहयोगी दलों से महाराष्ट्र से अजित पवार गुट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नितिन पाटिल, बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी अब राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिये गये हैं। कांग्रेस के कोटे से अभिषेक मनु सिंघवी को भी तेलंगाना से निर्विरोध चुन लिया गया है।

NDA को यह बिल पारित करवाना हुआ आसान

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को अब लोकसभा के साथ ही राज्यसभा में भी स्पष्ट बहुमत मिल गया है। बहुमत हासिल होने से एनडीए के नेता गदगद हैं। राज्यसभा में बहुमत मिलने से एनडीए सरकार अब वक्फ संशोधन विधेयक जैसे कई प्रमुख कानूनों पर मुहर लगवाने में सफल हो सकती है। पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में तेल क्षेत्र विनियमन और विकास संशोधन विधेयक 2024 के साथ बॉयलर्स विधेयक 2024 पेश किया था। इन दोनों ही विधेयकों पर अभी राज्यसभा की मुहर लगना बाकी है। बजट सत्र के दौरान ही राज्यसभा ने जम्मू और कश्मीर विनियोग संख्या 3 विधेयक 2024 और विनियोग संख्या 2 विधेयक 2024 के साथ वित्त विधेयक 2024 विधेयक पर मुहर लगाई थी। वहीं वक्फ संपत्तियां अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली विधेयक 2024 को राज्यसभा से वापस लेना पड़ गया था। अब राज्यसभा में बहुमत मिलने के बाद एनडीए सरकार को इन विधेयकों को पारित करवाने में किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Tags: #NDA majority#Rajya Sabha by-election#Rajya Sabha MPRajya Sabha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version