Tuesday, March 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जानें BSP ने पहली सूची में किन चेहरों को मैदान में उतारा…अब चौटाला परिवार की पार्टी को दलित वोटर्स का सहारा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
हरियाणा विधानसभा चुनाव: जानें BSP ने पहली सूची में किन चेहरों को मैदान में उतारा…अब चौटाला परिवार की पार्टी को दलित वोटर्स का सहारा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है। सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। राज्य में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। इसकी घोषणा भी कर दी गई है। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो और बीएसपी ने भी हाथ मिला लिया है। बसपा ने अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है। जिसमें 90 सीटों में से 4 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

1 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव

  • किसकी नैया पार लगाएंगे दलित
  • बसपा-इनेलो और जजपा-एएसपी गठबंधन
  • बसपा ने घोषित की प्रत्याशियों की पहली सूची
  • जगाधरी सीट से दर्शनलाल खेड़ा को बनाया प्रत्याशी
  • करनाला के असंध से गोपाल सिंह राणा बनाया प्रत्याशी
  • अंबाला के नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह प्रत्याशी
  • अटेली से ठाकुर अतरलाल को बनाया उम्मीदवार
  • दो दिन पहले ही JJP छोड़कर BSP में शामिल हुए थे हरबिलास सिंह
  • बसपा और इनेलो के बीच जुलाई में हुआ था गठबंधन
  • जुलाई में हुआ था 53 और 37 सीटों पर गठबंधन
  • बसपा को 90 में से 37 सीट
  • इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
  • अभय चौटाला को बनाया है मुख्यमंत्री का चेहरा
  • पिछले चुनाव में इनेलो को मिली थी एक ही सीट
  • 2019 के चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला था

बसपा ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतरे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने पहली सूची में चार प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। अंबाला के नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह जो 2 दिन पहले ही जेजेपी से बीएसपी में शामिल हुए थे, उन्हें भी टिकट दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी यहां इनेलो के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। बसपा की पहली सूची में करनाला के असंध से गोपाल सिंह राणा को टिकट दिया है तो अंबाला के नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह को मैदान में उतारा है। जगाधरी से दर्शन लाल खेड़ा को बसपा ने टिकट दिया है। वहीं अटेली से ठाकुर अतरलाल को प्रत्याशी बनाया है।

Related posts

JEE Main 2026 Session 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, छात्र jeemain.nta.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड

JEE Main 2026 Session 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, छात्र jeemain.nta.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड

March 16, 2026
Share Market Down: सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में; कच्चे तेल, विदेशी बिकवाली और वैश्विक संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Share Market Down: सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में; कच्चे तेल, विदेशी बिकवाली और वैश्विक संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड

March 16, 2026

दलित वोट के सहारे चौटाला परिवार की पार्टी

हरियाणा में चौटाला परिवार की दोनों पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। चौटाला परिवार की इन दोनों पार्टियों की नैया दलितों वोट के सहारे हो गई है। 1 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चौटाला परिवार की पार्टियां इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो और जननायक जनता पार्टी जेजेपी ने गठबंधन का सहारा लिया है। इनलो ने चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ चलने को फैसला किया है तो वहीं जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद के दल आजाद समाज पार्टी कांशीराम का हाथ थाम लिया है। हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी ऐसी पार्टियां हैं जो अकेले अपने ही मैदान में उतरी हैं। जेजेपी पिछले दिनों लोकसभा चुनाव से पहले तक बीजेपी के साथ थी और मिलकर राज्य की सरकार चला रही थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद तस्वीर बदल गई। इन दोनों ही गठबंधनों से इस बार विधानसभा के चुनाव काफी रोचक होते नजर आ रहे हैं।

बीएसपी और इनलो का चुनावी प्रदर्शन

इनेलो और बसपा की बात की जाए तो पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। उसने प्रदेश की 90 में से 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे लेकिन पार्टी को केवल एक सीट पर ही जीत मिल पाई थी। चुनाव में विधानसभा की 78 सीटों पर जमानत भी नहीं बची थी, जमानत जब्त हो गई थी। चुनाव में इनलो के खाते में 2.44 फीसदी वोट दर्ज किये गये थे। वहीं मायावती की बसपा 87 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन उसे कोई सीट पर जीत नहीं मिल पाई थी। 87 में से 82 सीटों पर बसपा प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई थी। हालांकि वोट प्रतिशत के मामले में बसपा को चुनाव में 4.14 प्रतिशत वोट मिले थे।

Post Views: 364
Tags: #BSP Haryana Assembly elections #Chautala family party#Haryana Assembly Election BSP Li
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version