Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

श्रीलंका के समुद्र तट पर ‘महाभारत’…जानें भारत और चीन दोनों ने क्यों खड़े किए साथ में युद्धपोत…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 27, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, संपादक की पसंद
0
Indian Naval Ship INS Mumbai visits Colombo Port on three-day visit to Sri Lanka
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस मुंबई श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचा तो वहीं संयोग से चीन की नौसेना के तीन युद्धपोत भी कोलंबो बंदरगाह जा पहुंचे। श्रीलंका नौसेना की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि भारतीय नौसेना का जहाज ‘मुंबई’ तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर है।

  • भारतीय नौसेना का पोत INS मुंबई कोलंबो पहुंचा
  • INS मुंबई तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचा
  • चीनी नौसेना के तीन युद्धपोत भी कोलंबो बंदरगाह पहुंचे
  • श्रीलंका नौसेना ने साझा की जानकारी

दरअसल हिंद महासागर क्षेत्र IOR अब भारत और चाइना का नया रणनीतिक अखाड़ा बनते नजर आ रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण सोमवार सामने आया है। जिसमें एक भारतीय युद्धपोत श्रीलंका स्थित कोलंबो में बंदरगाह पर पहुंचा। इसी बीच संयोग से चाइना के तीन युद्धपोत भी कोलंबो बंदरगाह पहुंच गए। इसमें खास बात यह है कि भारत पहले भी श्रीलंका में चाइना के युद्धपोत, जासूसी नौकाएं और पनडुब्बियों के ठहरने को लेकर श्रीलंका के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करा चुका है।

Related posts

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

June 6, 2026
केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026

163 मीटर लंबा विध्वंसक पोत है INS मुंबई

भारतीय उच्चायोग की ओर से बताया गया है कि INS मुंबई 163 मीटर लंबा विध्वंसक पोत है। जिस पर करीब 410 सदस्यों का चालक दल भी सवार है। उच्चायोग की ओर से कहा गया है कि यह पहली बार है जब INS मुंबई जहाज श्रीलंका के किसी बंदरगाह पर पहुंचा है। वहीं श्रीलंका नौसेना की ओर से बताया गया है कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना में शामिल तीन युद्धपोत ‘हे फेई’ के साथ ‘वुझिशान’ और ‘किलियानशान’ भी औपचारिक यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचे हैं। चाइना का युद्धपोत हे फेई करीब 144.50 मीटर लंबा है। जिस पर चालक दल के 267 सदस्य भी सवार हैं। जबकि वुझिशान युद्धपोत की लंबाई 210 मीटर है। जिस पर चालक दल के 872 सदस्य भी सवार हैं। चाइना के तीसरे युद्धपोत किलियानशान की लंबाई 210 मीटर है। जिस पर चालक दल के 334 सदस्य भी सवार हैं।

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि जहाज के कोलंबो बंदगाह आने पर पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल चिंताका कुमारसिंघे से कमांडर कैप्टन संदीप कुमार ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में मुलाकात की है। साथ ही बताया गया है कि जहाज के कोलंबो में ठहराव के दौरान चालक दल के सभी सदस्य श्रीलंका के कुछ पर्यटक केंद्रों का भ्रमण करेंगे।

22 जनवरी 2001 में INS मुंबई को किया गया था भारतीय नौसेना में शामिल

बताया जा रहा है कि आईएनएस मुंबई पर श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों के लिए जहाज के परिचालन कार्यों के संबंध में एक सत्र आयोजित किया जाएगा। आईएनएस मुंबई श्रीलंकाई नौसेना के साथ साझा गतिविधियों जैसे तटीय क्षेत्र की सफाई, खेल और योग आदि में भी शामिल होंगे। आईएनएस मुंबई गुरुवार 29 अगस्त को कोलंबो समुद्र तट पर श्रीलंका नौसेना के एक जहाज के साथ पैसेज एक्सरसाइज में भी शामिल होगा। बता दें स्वदेश में निर्मित आईएनएस मुंबई 22 जनवरी 2001 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

Post Views: 387
Tags: # Sri Lanka Colombo Port#Indian Naval Ship#INS Mumbai
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version