Wednesday, May 28, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

कोलकाता रेप मर्डर केस….जानें आरोपी संजय रॉय की वकील कबिता सरकार क्यों नहीं चाहती…’मिले मौत की सजा’

DigitalDesk by DigitalDesk
August 24, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Know who is the lawyer Kavita Sarkar Kolkata rape murder case Sanjay Roy's lawyer
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें कौन हैं कबिता सरकार? जो कोलकाता रेप-मर्डर केस में बनीं संजय रॉय की वकील…

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल की घटना से देश भर में आक्रोश अब भी थमा नहीं है। यहां सेमिनार हॉल में जिस तरह से दरिंदगी करते हुए एक ट्रेनी लेडी डॉक्टर को रेप के बाद बर्बरता पूर्वक मार दिया गया था। रेप और हत्या के इस चर्चित मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय को अब अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए वकील मिल गया है। एक महिला वकील को अदालत ने उसकी पैरवी के लिए तैनात किया है। आइए, जानते हैं कि कौन हैं आरोपी की पैरवी करने वाली वकील कबिता सरकार?

  • ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामला
  • मुख्य आरोपी संजय रॉय को मिला सरकारी वकील
  • कोर्ट ने संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
  • दरिंदे संजय रॉय को भी मिला कोर्ट में अपनी पैरवी के लिए वकील
  • वरिष्ठ महिला वकील कबिता सरकार करेंगी संजय रॉय की पैरवी

आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और बर्बरता पूर्वक की गई हत्या का मुख्य आरोपी संजय रॉय है, जिसे सरकारी वकील मुहैया करा दिया गया है। इससे पहले अदालत ने जानवर प्रवृति वाले संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संजय रॉय को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। उसने दरिंदगी करते हुए आखिर कैसे एक ट्रेनी डॉक्टर को मौत की नींद सुला दिया, भारतीय संविधान में सभी अपना पक्ष कोर्ट में रखने की स्वतंत्रता दी गई है, ऐसे में दरिंदगी की हद पार करने वाले संजय रॉय को भी कोर्ट में अपनी पैरवी के लिए एक महिला वकील मिली है।

Related posts

Central government prepares to impeach Justice Yashwant Verma case

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में केन्द्र सरकार ने की महाभियोग चलाने की तैयारी!…जानें संसद से पास हुआ महाभियोग प्रस्‍ताव तो फिर क्‍या होगा?…

May 28, 2025
horoscope-for-tuesday-28-may-2025-aries-gemini-virgo-scorpio-capricorn-good-news

बुधवार 28 मई राशिफल: बदल रही है आज ग्रहों की चाल :…. जानें कैसा रहेगा आज आपका राशिफल…और कैसे मिलेगा शुभ योग का लाभ

May 28, 2025

सियालदह कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म – हत्या के इस मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ वकील कबिता सरकार को नियुक्त किया है। बता दें कोई दूसरा वकील संजय रॉय के इस केस को लेने के लिए तैयार नहीं था। दरअसल साइकॉलोजिकल टेस्ट में सवालों के दौरान संजय रॉय ने बेहद बेशर्मी से जवाब दिये थे, हैवान संजय रॉय के खिलाफ ऐसे में पूरे देश की जनभावनाएं एकजुट नजर आई।

कबिता सरकार के सामने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण केस

52 साल की कबिता सरकार को वकालत करते करते 25 साल पूरे हो चुके हैं। उनके इस लीगल करियर में अब तक का यह सबसे चुनौतीपूर्ण मामला है, जिससे वे निपट रहीं हैं। कबिता ने हुगली मोहसिन कॉलेज से विधि में स्नातक की उपाधि हासिल की और सिविल मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अलीपुर अदालत से अपने करियर की शुरूआत की थी। फरवरी 2023 में उन्हें आपराधिक कानून में एक्सपर्टिज के चलते स्टेट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी SALSA में वकील के रूप में चुना गया था। कबिता सरकार जून 2023 में सियालदह कोर्ट चलीं गईं। सियालदा कोर्ट में स्टेट लीगल अथॉरिटी की वे एक मात्र स्टैंडिंग लॉयर हैं। ऐसे में उन्होंने अदालत में जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के बाद संजय रॉय का केस लड़ने की अनुमति मांगी है।

आखिर क्यों हाथ में लिया संजय रॉय का केस?

वरिष्ठ वकील कबिता सरकार ने कोलकाता ही नहीं देश भर में बेहद चर्चित हो चुके इस केस को हाथ में लेने की कई वजह बताई हैं। उन्होंने कहा कि अदालत मुकदमों के जरिए न्याय में विश्वास रखती हैं। मुकदमे से पहले के फैसलों में अदालत का विश्वास नहीं है। लिहाजा लीगल सिस्टम अभियुक्त सहित हर व्यक्ति को अपने आप को बेगुनाह साबित करने और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर जोर दिया जाता है। कबिता सरकार ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अपने साथ सीनियर वकील सौरव बनर्जी को साथ रखने की अपील की है।

नहीं चाहतीं किसी को मिले मौत की सजा

महिला वकील कबिता सरकार मौत की सजा के पक्ष में नहीं हैं। वे मृत्युदंड का हमेशा से ही विरोध करती हैं। यह वजह है कि अधिकतम सजा के तौर पर वे आजीवन कारावास को ही प्राथमिकता देतीं हैं। इसके साथ ही उनका मानना है कि अपराधियों को उनके अपराधों पर विचार करने का मौका मिलना चाहिए वे इसमें यकीन रखतीं हैं। साथ ही उनका कहना है कि भारतीय न्याय व्यवस्था का आधार ही यह है कि “दोषी सिद्ध होने तक निर्दोष” के सिद्धांत पर न्याय व्यवस्था जोर देती हैं।

Post Views: 211
Tags: #Kolkata Rape Murder Case#lawyer Kavita Sarkar#Sanjay Roy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

slide 1 to 3 of 3
Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

मुख्य समाचार
A historic step towards self reliant India Know what is India AMCA plan

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: जानें क्या है भारत का AMCA प्लान …जो उड़ा देगा पाकिस्तान और चीन की नींद

मुख्य समाचार
Baba Tameshwarnath Dham

UP को मिला एक और भव्य तीर्थस्थल…जानें क्या है बाबा तामेश्वरनाथ धाम की खासियत… क्यों बनाया जा रहा “अयोध्या-काशी” जैसा केंद्र

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 28, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version