Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

जहानाबाद सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़: 7 लोगों की मौत…वॉलंटियर्स ने किया था लाठीचार्ज…फूल को लेकर विवाद के बाद मच गई भगदड़

DigitalDesk by DigitalDesk
August 12, 2024
in धर्म, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Bihar Jehanabad Siddheshwarnath Temple Stampede Sawan Monday Shravani Fair
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के जहानाबाद स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में रविवार आधी रात को भगदड़ मच गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। बता दें सावन के चौथे सोमवार को जहानाबाद में श्रावणी मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यहां रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। इस दौरान सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 7 कांवड़ियों की दबने से मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

  • सावन के चौथे सोमवार बड़ा हादसा
  • बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा
  • सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में मची भगदड़
  • भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत,12 घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर लाठियों का उपयोग किया। जिसके बाद से भगदड़ के हालात बन गये। हालांकि जहानाबाद प्रशासन का कहना है कुछ युवा श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकान संचालकों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनी। जबकि घटना के चश्मदीद लोगों का कहना है प्रशासनकी ओर से सही तरह से काम नहीं किया गया। ऐसा किया होता तो दुकानदार और श्रद्धालुओं में झगड़ा नहीं होता। झगड़ा उनके सामने ही हो रहा था। इस दौरान कई लोग वहां फंसे थे। जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अव्यवस्था होने  से मच गई भगदड़

हादसा सोमवार के चौथे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के समय का बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह भीड़ को काबू में किया ओर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें मखदुमपुर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन पर भारी भीड़ जमा होती है। चौथे सोमवार को भी आधी रात से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। अव्यवस्था होने पर भगदड़ मच गई। जिससे सात लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। घायलों को जहानाबाद स्थित सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि भीड़ इतनी अधिक थी कि एक दूसरे से धक्का-मुक्की होने लगी। और देखते ही देखते धक्का मुक्की भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया।

Post Views: 371
Tags: #Jehanabad#Siddheshwarnath Temple#StampedeBihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version