Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बाहर पेपर लीक…अंदर वॉटर लीक, संसद से लेकर यूपी विधानसभा तक पानी पानी…जानें कहां हुआ वॉटर लीक…जिस पर हो रही सियासत

DigitalDesk by DigitalDesk
August 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Water dripping from the roof of the new Parliament building Congress Samajwadi Party Akhilesh Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बारिश के बीच आपने पुराने और जर्जर भवनों की छत से पानी टपकते देखा होगा। यह कोई नई बात नहीं, इस पर सिर्फ वहीं ध्यान देता है जो मकान का मालिक है, लेकिन जब पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग से पानी टपकने लग तो पूरे देश को ध्यान उस ओर जाना लाजमी है। वहीं लखनउ में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भी एक दिन पहले पानी भर गया था। जिस पर अब सियासत गरमा गई है।

  • पार्लियामेंट के नए भवन की छत से टपकने लगा पानी
  • कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज

जी हां हम बात कर रहे हैं शोसल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की, जो संसद की नई बिल्डिंग का है। जिसे लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में एक भवन की छत से बारिश का पानी टपकते दिखाया जा रहा है और यह संसद की नई बि​ल्डिंग है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में नई संसद भवन के अंदर के हिस्से में बारिश के पानी का रिसाव देखा गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छत से बारिश का पानी टपक रहा है और इस गिरते हुए पानी को फैलने से रोकने के लिए फर्श पर बाकायदा एक बकेट रखी गई है। बता दें तमिलनाडु की विरुधुनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पर यह वीडिया पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इसे तेजी से वायरल करने में जुटे हैं।

बाहर पेपर लीक…अंदर वॉटर लीक

कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में यह भी लिखा है कि बाहर पेपर लीकेज। अंदर वॉटर लीकेज हो रहा है। संसद की लॉबी के हाल ही में पानी का रिसाव हो रहा है जो संसद के नए भवन में मौसम संबंधी परेशानियों और कमियों को उजागर करता है। कांग्रेसी लिख रहे हैं कि निर्माण पूरा होने के महज एक साल बाद ही यह तस्वीर सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर अब लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव भी विपक्ष ने पेश किया है।

नई संसद तो पुरानी संसद अच्छी थी

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा है कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद की बिल्डिंग थी। जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। तो फिर क्यों न हम चलें पुरानी संसद। कम-से-कम तब तक के लिए ही सहीं जब तक अरबों रुपये खर्च कर बनाई गई संसद की नई बिल्डिंग में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि जनता अब सवाल कर रही है कि बीजेपी सरकार में बनी हर नई छत से पानी क्यों टपकता है। यह उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…।

दिल्ली बनी दरिया
बता दें इन दिनों दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। दिल्लीवालों के लिए बारिश एक बार फिर आफत बनकर बरस रही है। बुधवार 31 जुलाई की शाम से दिल्ली में बारिश शुरु हुई थी, पूरी रात पानी बरसता रहा। अब दिल्ली के सरिता विहार ही नहीं दरियागंज और प्रगति मैदान के साथ आईटीओ सहित दिल्ली के कई इलाके तालाब बन गए। जिसका असर गुरुवार 1 अगस्त की सुबह भी नजर आया। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली की सड़कों पर पानी भारने के चलते गाड़ियां रेंगती दिखाई दीं। दिल्ली में बारिश के चलते दो लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। दिल्ली पुलिस के अनुसार 22 साल की तनुजा और तीन साल का उनका गाजीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गए थे। इस दौरान दोनों फिसलकर एक नाले में गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।

Post Views: 230
Tags: #Water dripping new Parliament buildingakhilesh yadavCongressSamajwadi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version