Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इजरायल ने हमास चीफ हानिया को घर समेत उड़ाया…जानें कौन है इस्माइल हानिया, जो इजरायल के निशाने पर था

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Israeli Hamas Chief Ismail Haniya Palestinian Authority PA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हमास के साथ पिछले 9 महीने से चली आ रही जंग के बीच इजरायल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायल ने हमास के चीफ इस्माइल हानिया को ईरान के अंदर मार गिराया है। इजरायल के लड़ाकों ने राजधानी तेहरान में जिस घर में इस्माइल हानिया ठहरा हुआ था उसे ही उड़ा दिया है। जिसमें हानिया भी मौत की नींद सो गया।

  • इजरायल ने लिया 7 अक्टूबर के खूनखराबे का बदला
  • तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया को मारा, घर के साथ उड़ा डाला
  • हमास के साथ 9 महीने से चल रही जंग
  • जंग में इजरायल को अब मिली बड़ी कामयाबी
  • आसान नहीं था ईरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया को मारना
  • इस्माइल हनिया शूरा काउंसिल का टॉप लीडर था
  • इजरायल ने तेहरान में जिस घर में छुपा था हानिया उस घर को ही उड़ा दिया

​हानिया को उड़ाकर लिया 1200 लोगों की मौत का बदला

पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला करते हुए 1200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि 250 से अधिक लोगों को उसने बंधक बनाया था। इस हमले के बाद से ही हमास के टॉप नेताओं पर इजरायल की नजर थी, वह उसके के निशाने पर थे। इस तरह इजरायल ने इस तरह पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए खून-खराबे का बदला पूरा कर लिया है। खास और चौंकाने देने वाली बात यह है कि हानिया को फिलिस्तीन, कतर या गाजा में नहीं बल्कि राजधानी तेहरान में मारा है। हमास की ओर से खुद इस संबंध में बयान जारी कर अपने चीफ की मौत की पुष्टि की गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

हमास ने की चीफ की मौत की पुष्टि कहा- भुगतना होगा अंजाम

वहीं हमास की ओर से भी अपने चीफ हानिया की मौत पर प्रतिक्रिया दी गई है। हानिया की मौत पर हमास आग बबूला हो गया है। उसने इजरायल को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली है। हमास की ओर से संगठन चीफ हानिया को इस तरह मारना कायरतापूर्ण कृत्य बताया है। हमास की ओर से कहा गया है कि इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ है और हानिया की मौत अब बेकार नहीं जाएगी। हमास से जुड़े शेहब न्यूज लेटर आउटलेट ने हमास के एक अधिकारी मौसा अबू मरजौक के हवाले से बताया कि हमास अपने संगठन प्रमुख की इस तरह हत्या को कायरतापूर्ण कृत्य बता रहा है। इतना ही नहीं हमास की ओर से यह भी कहा कि इस्माइल हानिया की मौत को वे बेकार नहीं जाने देंगे। हमास की ओर से इस हमले का बदला लेने की धमकी दी गई है। वहीं ईरान ने भी हमले के बाद आपात बैठक बुलाई है।

कौन था हानिया

इस्माइल हनिया ने साल 2006-07 में फिलिस्तीनी प्राधिकरण पीए के प्रधानमंत्री के रुप में काम किया था। साल 2017 में खालिद मेशाल की जगह हानिया को हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख के रूप में चुना गया। बता दें हमास का नेतृत्व मिलने के बाद इस्माइल हानिया ने दिसंबर 2019 में गाजा पट्टी को छोड़ दिया था। उधर हमास की सर्वोच्च इकाई शूरा परिषद ने भी साल 2021 में इस्माइल हानिया को दोबारा अगले चार साल के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इस्माइल हानिया को हमास में चुनौती देने वाला कोई दूसरा बड़ा नेता नहीं था।

शरणार्थी शिविर लिया जन्म

बताया जाता है कि इस्माइल हानिया का जन्म साल 1962 में गाजा के एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। जहां संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी की ओर से संचालित स्कूल में हानिया की प्रारंभिक शिक्षा पूरी हुई थी। साल 1981 में इस्माइल हनिया ने गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। इस्लामिक विश्वविद्यालय से ​हानिया ने अरबी साहित्य का अध्ययन पूरा किया। इस्माइल हानिया छात्र राजनीति के समय से ही सक्रिय था। इसके साथ ही इस्माइल हानिया ने मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े एक इस्लामिक छात्र संगठन का भी नेतृत्व किया था। साल 1989 में इजराइल की ओर से इस्माइल हानिया को तीन साल के लिए कैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद हानिया को हमास के कई दूसरे नेताओं के साथ मार्ज-अल-ज़ुहुर निर्वासित कर दिया गया था। मार्ज अल जुहूर का यह स्थान इजराइल और लेबनान के बीच एक नो-मेंस लैंड की तरह है। यहां हानिया करीब एक साल तक रहा। अपना निर्वासन पूरा करने के बाद इस्माइल हानिया वापस गाजा लौटा तो उसे साल 1997 में शेख अहमद यासीन के कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया था। जो हमास आंदोलन के आध्यात्मिक नेता थे। इसके बाद साल 2003 में इजरायल की ओर से शेख अहमद यासिन और इस्माइल हानिया दोनों की हत्या का असफल प्रयास किया गया। हालांकि इस प्रयास के कुछ ही महीनों बाद शेख अहमद यासीन को मार दिया गया था। हानिया साल 2019 से गाजा पट्टी छोड़कर कतर में रह रहा था।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 407
Tags: #Hamas chief Ismail Haniya#Palestinian Authority PAiranIsraeli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version