Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वायनाड में लैंडस्लाइड : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 23, 400 लोग फंसे,पीएम मोदी ने दिया केरल के सीएम हो मदद का आश्वासन

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Wayanad Charalpara massive landslide
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केरल के वायनाड में बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसके साथ ही करीब 400 से ज्यादा लोग फंस गए। जिन्हें बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के बाद चूरलपारा में लैंडस्लाइड हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मुप्पाडी क्षेत्र में हुई है। बताया जाता है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से भूस्खलन को लेकर बात की है और केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वायनाड से कांग्रेस के सांसद रहे राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन का शिकार हुए लोगों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से दो दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026
  • वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड
  • 400 से ज्यादा लोग फंसे,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • हादसे में 3 बच्चों के साथ 23 लोगों की मौत
  • भूस्खलन के बाद मारकंडा नदी में बहा पुल
  • मदमहेश्वर मंदिर के पास भी 50 तीर्थयात्री फंसे
  • लैंडस्लाइड से मची बड़ी तबाही
  • लैंडस्लाइड में करीब 400 से अधिक लोग मलबे में फंसे

रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 बच्चों के साथ 23 लोगों की मौत हादसे में हो गई है। बता दें लैंडस्लाइड आज मंगलवार को तड़के करीब 2 बजे हुआ। इसके बाद सुबह करीब सवा 4 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड की घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते वहां करीब 400 से अधिक लोग मलबे में फंसे हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड की यह घटना मंगलवार सुबह तड़के करीब दो बजे के आसापास हुई है। इसके बाद सुबह करीब सवार 4 बजे एक बार फिर लैंडस्लाइड हुआ।

लैंडस्लाइड में घायल लोगों को वायनाड स्थित मेप्पाडी में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन स्वयं इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम विजयन ने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन के बाद से राहत और बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही सरकारी तंत्र रेस्क्यू में जुट गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन में केरल राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां लगी हुई हैं। वहीं राज्य के मंत्री भी जल्द ही दौरा कर प्रभावित लोगों से मिलने वाले हैं।

हादसे के बाद सेना की टुकड़ी तैनात

भूस्खलन हादसे की भयावहता को देखते हुए तत्काल सेना से रेस्क्यू ऑपरेशन करने की अपील की गई। जिसके बाद सेना की ओर से चार टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया है। सेना की बचाव टीम में 122 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना की दो टुकड़ियां शामिल हैं। वहीं कन्नूर के डीएससी सेंटर की दो टुकड़ियां भी रेस्क्यू में शामिल हैं। बचाव अभियान के लिए तैनात सेना की संख्या करीब 225 है। जिसमें चिकित्सा कर्मी की टीम भी शामिल हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Charalpara #massive landslideWayanad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version