झारखंड में रेल हादसा, हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गये। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। यह रेल हादसा बड़ा बंबू रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। जहां पटरी से हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस के तीन कोच उतर गये। झारखंड में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिससे हावड़ा-मुंबई मेल टकरा गई। ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये। हस हादसे में अब तक 3 की मौत होने के साथ 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
- डिरेल हुई मालगाड़ी से टकराई हावड़ा-मुंबई मेल
- हावड़ा-मुंबई ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतरी
- डिब्बे दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए
- पटरी से उतरे हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे
- हादसे में अब तक 3 की मौत, 20 घायल
- राजखरसावां और बड़ाबाम्बो स्टेशन के बीच हादसा
हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें दिखाई दे रहा है कि मालगाड़ी की एक बोगी पहले से डिरेल थी। इसी बीच दूसरी ट्रैक पर मुंबई-हावड़ा मेल आ जाती है। जो मालगाड़ी से टकराई और यात्री ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने चार बजे का बताया जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर
- टाटानगर: 06572290324
- चक्रधरपुर: 06587238072
- राउरकेला: 06612501072, 06612500244
- हावड़ा: 9433357920, 03326382217
- रांची: 0651-27-87115.
- एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
- एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
- केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
- सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
- पी एंड टी 022-22694040
झारखंड में मुंबई जा रही मुंबई-हावड़ा मेल के लगभग 18 डिब्बे हादसे के बाद पटरी से उतर गये। जिससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लगभग 20 अन्य यात्री घायल हो गए। बता दें हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस मुंबई जा रही थी जो झारखंड के चक्रधरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा दक्षिण पूर्व रेलवे से जुड़े जमशेदपुर से करीब 80 किमी दूर स्थित राजखरसावां और बड़ाबाम्बो स्टेशन के बीच हुआ है।
खबरों के मुताबिक, एक मालगाड़ी पटरी के पास पटरी से उतर गई थी। इस बीच हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस वहां आ गई और ने मालगाड़ी के पटरी से उतरे डिब्बों से टक्कराती हुई बेपटरी हो गई। हादसे की सूचना के तत्काल बाद बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फिलहाल वहां रेस्क्यू अभियान जारी है।
पटरी से उतरे 18 में से 16 यात्री डिब्बे
हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के जो पटरी से उतरे है उन 18 डिब्बों में से 16 यात्री डिब्बे थे। इसके साथ ही एक पावर कार और एक पेंट्री कार भी पटरी से उतर गये। घायल यात्रियों को रेलवे की मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद में उन्हें अधिक चक्रधरपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर के पास हुए इस हादसे के बाद वहां फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। जिसमें स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारी सक्रिय रूप से यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। वहीं रेलवे के अधिकारी पटरी से उतरने का सटीक कारण जानने के लिए जांच की बात कर रहे हैं। वहीं भारतीय रेलवे ने हादसे के बाद प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। हादसे में घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल के साथ-साथ चक्रधरपुर के आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भी भर्ती किया गया है।





