Thursday, September 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

पूर्व विधायक आरिफ अकील का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर, उत्तर सीट से 6 बार रहे विधायक

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Former Congress MLA Arif Akil 6-time MLA Bhopal North Assembly seat Arif Akil passes away
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके कांग्रेस के पूर्व विधायक आरिफ अकील का सोमवार 29 जुलाई की अलसुबह इंतकाल हो गया। आरिफ अकील लंबे समय से से बीमार चल रहे थे। दो बार कांग्रेस की सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण के साथ जेल और खाद्य विभाग जैसी अहम जिम्मेदारी दी थी। बता दें आरिफ अकील 1990 में पहली बार विधायक चुने गये थे। खराब स्वास्थ्य के चलते आरिफ अकील ने पिछली बार 2023 में भोपाल उत्तर सीट से अपने बेटे को टिकट दिलवाया था। अब आरिफ के बेटे आतिफ अकील उत्तर सीट से मौजूदा विधायक हैं।

  • आरिफ अकील का जन्म 14 जनवरी 1952 हुआ था
  • 1990 में पहली बार विधायक चुने गए थे आरिफ अकील
  • छात्र नेता के रूप में शुरु किया राजनीतिक सफर
  • 1977 में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के उपाध्यक्ष रहे
  • 1993 में लड़ा जनता दल के बैनर तले चुनाव
  • एमपी वक्फ बोर्ड और बार काउंसिल के रहे सदस्य
  • 1998 के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की
  • खराब सेहत की वजह से पिछली बार नहीं लड़ा था चुनाव
  • 2023 में बेटे आतिफ अकील को लड़ाया था चुनाव

दिग्विजय सिंह ने जताया शोक कहा छूट गया 40 साल पुराना साथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बेहद दुखद है। उनके मित्र और भाई आरिफ़ अकील का निधन हो गया। युवक कांग्रेस से लेकर आज तक लगभग 40 साल तक आरिफ अकील के साथ उनका भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से वे दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएं।

Related posts

Maharashtra Nandurbar Tribal Children Ashramshala

CJP ने लगाया आरोप: नंदुरबार की आश्रमशालाओं में सुविधाओं पर सवाल, आदिवासी बच्चों के हक की परीक्षा

September 24, 2026
Why do people sit on the temple steps for a while Learn about the belief behind this tradition

दर्शन के बाद मंदिर की पैड़ी पर क्यों कुछ देर बैठते हैं…जानें इस प्राचीन परंपरा के पीछे क्या है मान्यता

September 24, 2026

बता दें आरिफ अकील को पिछले साल हार्ट में दिक्कत हुई थी। 2023 की शुरुआत में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। ऐसे में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनके हार्ट की सर्जरी भी हुई थी। सर्जरी के बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने बेटे आतिफ अकील को कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतारा था, आतिफ विधायक चुनकर आए। आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील ने बताया कि दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रविवार शाम भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लगातार 6 बार रहे उत्तर सीट से विधायक

आरिफ अकील भोपाल उत्तर सीट से लगातार छह बार विधायक चुने गए थे। आरिफ अकील को लोग प्यार से शेर ए भोपाल बुलाते थे। इसकी वजह थी भोपाल उत्तर सीट पर उनका दबदबा। दो दशक से ज़्यादा समय तक भारतीय जनता पार्टी हर संभव प्रयास के बावजूद इस सीट पर उन्हें हरा नहीं पाई।

गैस कांड के बाद बसाया कस्बा

दिवंगत आरिफ अकील अक्सर लोगों की मदद किया करते थे। भोपाल में 1984 में यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के बाद वे जनता के बीच अपनी नई छवि बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने यूकां फैक्ट्री से कुछ दूर सुरक्षित स्थान पर उन्होंने एक कस्बा बसाया था, लोगों ने उसका नाम आरिफ नगर रखा था। यह वो जगह है जहां गैस हादसे के पीड़ितों और उनके परिवारों को आफिर अकील ने बसाया था। बता दें कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए आरिफ अकील ने गैस पीड़ित लोगों को मुआवजा दिलाने के लिए भी खासे प्रयास किये थे।

Tags: # 6-time MLA# Bhopal North Assembly seat#Arif Akil passes away#Former Congress MLA Arif Akil
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version