Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

BJP शासित इन राज्यों ने अग्निवीरों के लिए खोले दरवाजे..जानें कांग्रेस क्यों कर रही है विरोध…!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Chief Minister BJP Ruled State Agniveer Recruitment Reservation Employment
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को लेकर लगातार घोषणाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसढ़, मध्यप्रदेश के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी अग्निवीरों के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं। इससे पहले अग्निवीरों को पुलिस और BSF के साथ CISF, CRPF, SSB की ओर से भर्तियों में आरक्षण देने के साथ उम्र में छूट देने का भी ऐलान किया था। ऐसे में अब तक देश कुल सात राज्य हो गए हैं, जहां अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान किया गया है।

  • केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सेना में भर्ती होने वाले
  • अग्निवीरों को लेकर हो रहीं लगातार घोषणाएं
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसढ़
  • मध्यप्रदेश और ओडिशा सरकार ने किया एलान
  • पूर्व अग्निवीरों के लिए खोले रोजगार के दरवाजे
  • अग्निवीरों को BSF के साथ CISF, CRPF
  • SSB की ओर से भी भर्तियों में आरक्षण देने का ऐलान
  • कांग्रेस ने जताया आरक्षण देने का विरोध
  • कहा योजना ही बंद होना चाहिए,आरक्षण क्यों
  • BJP शासित राज्यों में दिया जाएगा अग्निवीरों को आरक्षण
  • पुलिस समेत कई भर्तियों में मिलेगा कोटा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अब वर्दीधारी सेवाओं में देश की सेना में काम पूरा करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों के लिए दस प्रतिशत कोटा देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि पूर्व अग्निवीरों को उनकी सरकार उम्र में भी पांच साल की छूट प्रदान करेगी। इससे पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी अग्निपथ योजना के तहत सेवानिवृत्त होकर आने वाले पूर्व अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में आरक्षण देने का ऐलान किया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने खोले दरवाजे

वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी कहा है कि अब उनके राज्य के जितने भी अग्निवीर हैं, उनको सेवा के बाद राज्य सरकार पुलिस आरक्षक के साथ वनरक्षक और जेल प्रहरी जैसे अहम पदों पर प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके निर्देश छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जल्द ही जारी करने वाली है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि वे नीति आयोग की बैठक के दौरान विकसित छत्तीसगढ़ की बात प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। किसानों को बड़ा बाजार मिलेगा। किसान भाइयों को अब अपनी उपज का अधिक दाम मिलेगा।

एमपी की सरकार भी देगी पूर्व अग्निवीरों का आरक्षण

वहीं मध्यप्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार ने भी अग्निवीरों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण देने का एलान किया है। दरअसल कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों से यह अपील की थी कि वे राज्य में अपने यहां पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में सेवा में काम कर चुके पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण दें। इसका अनुसरण करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस और पीएसी में पूर्व अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भी आरक्षण का लाभ पूर्व अग्निवीरों को देने का ऐलान किया है। हालांकि अब अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि मध्य प्रदेश सरकार कितने प्रतिशत आरक्षण देगी।

कांग्रेस ने जताया विरोध,साधा निशाना

पूर्व अग्निविरों को लेकर बीजेपी शासित राज्यों की ओर आरक्षण दिये जाने के एलान को लेकर कांग्रेस विरोध जता रही है। बीजेपी शासित सरकार के फैसले पर कांग्रेस की ओर से निशाना साधा गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शिव डहरिया का कहना है अग्निवीर योजना ही ठीक नहीं है। इसे बंद किया जाना चाहिए था, सेना में पहले की तरह ही सैनिकों की भर्ती किया जाना चाहिए। दरअसल यह सरकार दिखावे के लिए इस तरह का काम कर रही है।

Post Views: 253
Tags: #Agniveer Recruitment#BJP Ruled State#Reservation EmploymentChief Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version