Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

छोटी दिवाली पर भारत की “हार्दिक” जीत

टीम इंडिया ने किया पाक को परास्त

DigitalDesk by DigitalDesk
October 23, 2022
in दिल्ली
0
छोटी दिवाली पर भारत की “हार्दिक” जीत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टीम इंडिया ने किया पाक को परास्त

भारत में एक दिन पहले मनाई दीपावली

Related posts

Iran India relations

ईरान-भारत रिश्तों का सच: इतिहास की उन घटनाओं पर एक नजर, जो बताती हैं कि संबंध हमेशा सहज नहीं रहे

March 7, 2026
US Israel Attacks Iran Major

US-Israel Attacks Iran : ईरान में अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 3000 से ज्यादा ठिकाने तबाह…जानें क्या है ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

March 7, 2026

दीपावली के एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान की टीम को आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में टी 20 वर्ल्ड कप मुकाबले में परास्त कर दिया। टीम इंडिया ने मैच की अंतिम गेंद पर चार विकेट से मैच जीताकर यह साबित कर दिया है कि उसका कोई सानी नहीं है। टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद भारत में एक दिन पहले ही दीपावली सा माहौल बन गया। क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। जम्मू-कश्मीर में छोटी दीपावली जैसा माहौल दिखाई दिया। शहरों ही नहीं गांवों में भी आतिशबाजी की गई। क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर भारतीय तिरंगा लेकर आ गए और आतिशबाजी करते हुए छोटी दीपावली मनाई। युवाओं की टोली भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल पड़ी और झूमती-गाती हुई इंडिया इंडिया के नारे लगाना शुरू हो गई। यहीं आलम शहर के अन्य बाजारों और मोहल्लों में भी देखने को मिला।

बता दें भारत को जीत के लिए 160 रन चाहिए थे और उसे अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। रोहित शर्मा और केएल राहुल जल्दी पवेलियन लौट लिए थे लेकिन चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली आखरी तक जमे रहे। इस खिलाड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली। जिसमें 53 गेंदों का सामना कर छह चौके और चार छक्के लगाए।

वहीं हार्दिक पंडया भी कोहली का बखूबी साथ देते नजर आए। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 78 रनों पर 113 रनों की साझेदारी की। और टीम इंडिया को मैच में वापस ला दिया। बता दें टीम इंडिया के चार विकेट महज 31 रन पर गिर गए थे।  कोहली और हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 78 रनों पर 113 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में वापस ला दिया।

रोहित ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने उसे मनमाफिक शुरुआत दी। खासकर अर्शदीप सिंह ने जिन्होंने पाकिस्तान के दोनों मुख्य बल्लेबाजों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन पहुंचाया। वहीं शुरुआती झटकों से उबरते हुए पाक के शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के दम पर वापसी कर रहा था लेकिन मोहम्मद शमी ने वापसी की और अहमद को आउट कर भारत को मैच में वापस ला दिया।

पंड्या ने झटके तीन विकेट

शमी के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंदों की धार दिखाई और तीन अहम विकेट चटकाए। जिससे पाकिस्तान की टीम कमजोर हो गई। बल्ले से 37 गेंदों पर शानदार 40 रनों का योगदान देने वाले पंड्या ने गेंद से भी कमाल करते हुए चार ओवरों में 30 रन देकर तीन विकेट लिए।

रोहित ने कंधे पर कोहली को उठाया

टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर जीत मिली। ऐसे में कोहली ने हमेशा की तरह अपने अंदाज में जश्न मनाया। वह जमीन पर घूंसे मारते नजर आए। अपनी आक्रामकता दिखाई। उसी समय पर मैदान पर रोहित ने कोहली को कोहली को पहले गले लगाया और फिर कंधे पर उठाया। बच्चे की तरह वह कोहली को कंधे पर लटकाए घूमने लगे। मैदान पर जीत का यह नजारा किसी भी फैन को भावुक करने के काफी है।

पवैलियन में थे 90 हजार दर्शक

आस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में मैच को देखने के लिए 90 हजार दर्शक पहुंचे थे। वहीं आखिरी ओवर में हॉटस्टार पर 1.6 करोड़ लोग मैच देख रहे थे। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।

शुरुआत में बैकफुट पर रही पाक टीम

मैच में शुरुआत में पाकिस्तान की टीम बैकफुट में दिख रही थी, लेकिन इफ्तिखार-मसूद ने अर्धशतकीय साझेदारी कर मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई। इन दोनों की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 31 रन के अंदर भारत के चार विकेट गंवा गिरा दिए और पाकिस्तान की टीम भारत पर हावी हो गई। विराट और हार्दिक ने शतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला।

Post Views: 299
Tags: australiaDefeatedFour Wickets off the last ballHearty victory for India on Choti Diwali DiwaliindiaMelbournePakistanT20 World CupTeam IndiaWon Match
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version