Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

संघ, संगठन और सरकार के बीच समन्यवय की दरकार…जानें भोपाल में क्यों हो रही बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
RSS BJP organization coordination meeting Bhopal MP CM Dr Mohan Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी और आरएसएस की बड़ी समन्वय बैठक होने जा रही है। आरएसएस और बीजेपी संगठन के बड़े नेता इस समन्वय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संघ, संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर मंथन होगा।

बीजेपी और आरएसएस के बीच राष्ट्रीय स्तर पर सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा। बीजेपी और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद स्पष्ट नजर आ रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश से एक अच्छी खबर यह सामने आई है कि यहां आरएसएस और बीजेपी में समन्वय को लेकर बड़ी कोशिश की जा रही है। इसके लिए राजधानी भोपाल में RSS और BJP के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने जा रही है। सियासी नजरिए से इसे बेहद अहम बताया जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • भोपाल में आरएसएस बीजेपी की समन्वय बैठक
  • बैठक में शामिल होंगे संघ, संगठन और सरकार के प्रमुख नेता
  • राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लेंगे अहम बैठक
  • शिवप्रकाश और अजय जामवाल भी मौजूद रहेंगे
  • आएसएस के मध्य क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी होंगे बैठक में शामिल
  • वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा की भी रहेगी मौजूदगी
  • सीएम डॉ.मोहन यादव भी बैठक में हो सकते हैं शामिल

दरअसल मध्यप्रदेश में आरएसएस और बीजेपी के बीच अब तक अच्छा तालमेल नजर आया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव स्वयं संघ से जुड़े रहे हैं। यही नहीं केंद्र सरकार में मध्यप्रदेश का प्रतिनि​धित्व कर रहे केन्द्रीय मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोड़ दे तो शेष सभी कभी न कभी आरएसएस से स्वयंसेवक के रुप में जुड़े रहे हैं। हालांकि इस सब के बावजूद आरएसएस और बीजेपी में समन्वय की जरूरत महसूस की जा रही है। जिसके लिए आरएसएस और बीजेपी नेताओं की बैठक बुलाई गई है।

यह बड़े नेता और पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

इस अहम बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की भी मौजूदगी रहेगी। माना जा रहा है कि जबलपुर से लौटकर सीएम डॉ. मोहन यादव भी बैठक में शामिल होंगे। वहीं आरएसएस की ओर मध्य क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी के शामिल होने की संभावना है।

Post Views: 329
Tags: #Bhopal MP#RSS-BJP coordination meetingCM Dr. Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version