Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: भाजपा मुख्यालय में पीएम करेंगे आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात,आज खुलेगा भगवान जगन्नाथ का खजाना,मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 18, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भाजपा मुख्यालय में पीएम करेंगे आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 18 जुलाई की शाम को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वे संबोधन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसके साथ ही पीएम पार्टी मुख्यालय के कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें यूपी बीजेपी संगठन और सरकार में असंतोष के बीच प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय में लंबे समय से काम करने वाले कर्मचारियों के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी मुख्यालय में शाम को प्रधानमंत्री मोदी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल जानेंगे। इसके साथ ही कार्यालय की रोजमर्रा की गतिविधियों की भी जानकारी वे लेंगे।

आज खुलेगा भगवान जगन्नाथ का खजाना

ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर का रत्न भंडार यानी तहखाना आज गुरुवार 18 जुलाई को खोला जाएगा। इससे पहले भक्तों के दर्शन करने पर रोक लगाई गई है। दरअसल आंतरिक कक्ष से बेशकीमती चीजों को अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किया जाना है। जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में ASI की टीम दाखिल हो चुकी है। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर के संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI के पास है। मंदिर के आंतरिक कक्ष में एएसआई को संरक्षण का काम करना है। जिसके चलते कीमती सामानों को अस्थायी स्ट्रांग रुम में स्थानांतरित करना जरूरी है। बता दें यह तहखाना करीब 46 साल बाद मरम्मत के लिए खोला जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बस्तर में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, बीजापुर में IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली के वंडोली गांव के पास मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मार गिराया है। इन नक्सलियों के पास से सुरक्षा बल को भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

  • सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • बस्तर में छग-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़
  • पखांजूर छिंदभट्टी मुठभेड़ में जवानों को मिली सफलता
  • मुठभेड़ में 12 नक्सली ढ़ेर, दो जवान घायल
  • घटनास्थल से 12 शव,7 स्वचलित हथियार बरामद
  • घटना में DBCM नक्सली कमांडर ढेर
  • जारावंडी थाने के छिंदभट्टी इलाके में हुई मुठभेड़

मध्यप्रदेश में राजस्व महाअभियान आज से होगा शुरू

  • 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा महाअभियान
  • लंबित नामांतरण,बंटवारा के प्रकरणों का होगा निराकरण
  • सीएम डॉ.मोहन के निर्देश पर होगा निपटारा
  • सवा लाख प्रकरणों का होगा निपटारा
  • कमिश्नर,कलेक्टर,SDM करेंगे दौरे
  • मुख्यालय में पटवारी रहेंगे मौजूद
  • नक्शा सुधार,ई-केवाइसी समेत होंगे कई कार्य

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में वे आइसोलेशन में रहकर ऑफिस का सभी जरुरी काम करेंगे।

हरियाणा में ईडी ने महेंद्रगढ़ के विधायक के साथ राज्य के कई व्यवसायियों के 15 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की जा रही है।

जनवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर आज 18 जुलाई को लखनऊ में में बड़ी बैठक होने जा रही है जिसमें 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

 

Post Views: 250
Tags: #BJP Headquarters Delhi#Treasure of Lord JagannathBJP workerBreaking news updatePM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version