Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

डॉ.मोहन कैबिनेट का विस्तार,पहले गफलत में रावत ने ली राज्यमंत्री की शपथ, फिर दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Dr. Mohan Cabinet Expansion Cabinet Minister Ramniwas Rawat Minister of State Oath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज सोमवार 8 जुलाई को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत 68 दिन बाद मंत्री बनाए गए हैं। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई है। रावत के शपथ ग्रहण के समय गफलत भी सामने आई, उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली हालांकि उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ लेना , ऐसे में राज्यपाल ने दूसरी बार शपथ ग्रहण की पूरी प्रक्रिया दोहराई। फिर उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

  • मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार
  • राजभवन में किया शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
  • कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ
  • 1993 में कांग्रेस सरकार में पहली बार मंत्री बने थे रावत
  • 2019 में लोकसभा चुनाव में रावत को मिली थी नरेंद्र तोमर से हार
  • 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए थे बीजेपी में शामिल
  • 30 अप्रैल 2024 को भाजपा में शामिल हुए थे रामनिवास
  • कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने के 68 दिन बाद कैबिनेट मंत्री बने रावत
  • डॉ.मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार
  • मंत्रिमंडल में मंत्री 31, अब भी तीन पद खाली
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई रावत को राज्यमंत्री पद की शपथ

मध्यप्रदेश में अब डॉ.मोहन सरकार में मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट का एक और विस्तार किया है। जिसमें 68 दिन पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायक रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

रावत को ​बनना था कैबिनेट मंत्री, शपथ राज्यमंत्री की ली

रामनिवास रावत ने सोमवार की सुबह 9 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि रावत को बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेनी थी, लेकिन रावत ने स्वयं की गलती से राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

शपथ ग्रहण समारोह में सीएम डॉ.मोहन यादव समेत कई मंत्री अेर बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण के बाद डॉ.मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या कुल 31 तक पहुंच गई है। नियमानुसार मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं, ऐसे में अब भी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं।

विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे विधायक पद से इस्तीफा

रामनिवास रावत भले ही BJP में शामिल हो गए हो लेकिन तकनीकी तौर पर अब भी कांग्रेस के विधायक हैं, ऐसे में वे विधायक पद से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को इस्तीफा सौंप सकते हैं। रावत के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र विजयपुर में उपचुनाव कराया जाएगा।

डॉ.मोहन कैबिनेट में 11 राज्यमंत्री

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर 2023 को आए थे। इसके आठ दिन बाद 11 दिसंबर को डॉ.मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था, उनके साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा का चयन किया गया था। इसके बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री ने शपथ ली थी।

Post Views: 210
Tags: #Cabinet Minister Ramniwas Rawat#Dr. Mohan cabinet expansion#Minister of State Oath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version