Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ओवैसी ने लगाया था संसद में ये नारा…अब लोकसभा अध्यक्ष किया ये बदलाव…जानें क्या है शपथ के नियम…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 5, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Lok Sabha Speaker Om Birla MP Oath Rules Hyderabad AIMIM MP Asaduddin Owaisi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में अब शपथ लेने के बाद सदस्य नारे नहीं लगा सकेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में सांसदों के शपथ के नियमों में संशोधन किया है। अब नए नियम के अनुसार सांसदों की शपथ के बाद प्रारुप से हटकर कोई भी बात नहीं कही जा सकती, नारा लगाने की भी अब अनुमति नहीं होगी।

  • संसद में हुआ था विवाद…अब शपथ ही ले सकेंगे सांसद
  • लोकसभा में अब केवल शपथ लेंगे सदस्य, नहीं लगा सकेंगे नारे
  • स्पीकर ओम बिरला ने शपथ के नियमों में किया संशोधन
  • शपथ के बाद प्रारुप से हटकर नहीं होगी कोई बात
  • नारे लगाने की भी अब अनुमति नहीं होगी

स्पीकार ओम बिरला ने अध्यक्ष के निदेर्शों में निर्देश 1 में एक नया क्लॉज जोड़ दिया है। इस नए क्लॉज के अनुसार अब लोकसभा सदस्य सिर्फ शपथ लेंगे। शपथ पत्र पर हस्ताक्षर अपने करेंगे। शपथ के दौरान सदस्य किसी भी दूसरे शब्द या किसी मुद्दे पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दरअसल 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन कई सांसदों ने शपथ ग्रहण के दौरान प्रारुप से हटकर बात कही थी। यहां तक की सांसद ओवैसी ने तो संसद में शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा बुलंद किया था। हालांकि ओवैसी की इस हरकत पर बाकी के सांसदों ने भी जमकर आपत्ति जताई थी, लेकिन ओवैसी के बाद ऐसे कई अन्य सांसद हैं जिन्होंने शपथ के बाद संसद में अलग-अलग नारे लगाए थे।

राहुल गांधी ने लगाया था जय संविधान का नारा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शपथ के बाद जय हिन्द का नारा लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जय संविधान का भी नारा संसद में लगाया था। उधर यूपी के बरेली से बीजेपी के सांसद छत्रपाल गंगवार ने तो संसद में शपथ के बाद हिंदू राष्ट्र की जय का नारा जोरदार तरीके से लगाया था। इसके अलावा यूपी की ही अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश राय ने जब शपथ ली तो उन्होंने जय अयोध्या के साथ जय अवधेश का नारा लगाया। वहीं अभिनेत्री से मथुरा सीट से बीजेपी की सांसद बनी हेमा मालिनी ने अपनी शपथ की शुरूआत राधे-राधे से की थी।

संसदीय कार्यमंत्री ने जताई थी आपत्ति

दरअसल नारों को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ती जताते हुए आरोप लगाया था कि सांसद शपथ ग्रहण के जरिए अपना-अपना राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है।

ओवैसी ने जब लगाया जय फिलिस्तीन का नारा

हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ लेने के बाद जहां जय भीम का नारा लगाया वहीं उन्होंने कहा जय मीम, जय तेलंगाना इसके बाद ओवैसी ने जय फिलिस्तीन और तकबीर अल्ला- हु-अकबर कहा। इसके बाद वे प्रोटेम स्पीकर से हाथ मिलाने पहुंचे। इसे बीजेपी के सांसदों ने नियमों के खिलाफ बताते हुए एतराज जताया था इस पर हंगामा भी किया। इसके बाद सभापति ने असदुद्दीन ओवैसी के लगाए नारे को सदन की कार्रवाई से हटा दिया था। इसके बाद सभापति राधा मोहन सिंह ने सभी सदस्यों को यह आश्वासन दिया था कि शपथ के अलावा कोई भी बात सदन के रिकॉर्ड में शामिल नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले के कुछ देर बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने भी कहा कि सदस्यों की ओर से ली गई शपथ और प्रतिज्ञान को ही सदन के रिकॉर्ड शामिल किया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर ने तब कहा था कि उन्होंने इससे पहले भी सभी से शपथ और प्रतिज्ञान के अलावा कुछ भी कहने से बचने की बात कही थी।

Post Views: 251
Tags: # AIMIM Asaduddin Owaisi#MP Oath RulesLok Sabha Speaker Om Birla
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version