Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राज्यसभा का 264वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…संसद के दोनों सदनों में जानें आरोप- प्रत्यारोप के बीच कितना हुआ काम…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 4, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
18th Lok Sabha First Session Protem Speaker Bhrithari Prime Minister Narendra Modi Speaker Election Deputy Speaker Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों के बाद लोकसभा और राज्यसभा का सत्र बुलाया गया था जो अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें 18वीं लोकसभा पहला सत्र जहां 24 जून को बुलाया गया था वहीं राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से बुलाया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजु ने संसद के इस सत्र की कार्यवाही को लेकर बताया कि लोकसभा में पहले दो दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 542 सदस्यों में से 539 सदस्यों ने शपथ ली है।

  • 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव
  • ओम बिरला को ध्वनि मत से अध्यक्ष चुने गये
  • 27 जून को राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को किया संबोधित
  • अभिभाषण में राष्ट्रपति ने दिया सरकार की पिछली उपलब्धियों का ब्यौरा
  • राष्ट्र के विकास को लेकर रोडमैप का भी विवरण रखा
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई जोरदार बहस
  • 68 सदस्यों ने बहस में हिस्सा लिया
  • 50 से अधिक सांसदों ने पटल पर रखा अपना भाषण

इससे पहले राष्ट्रपति ने सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि मेहताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जबकि सुरेश कोडिकुन्निल, टी.आर. बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को ऐसे व्यक्तियों के रूप में नियुक्त किया गया था। जिनके समक्ष नए सदस्य शपथ ले सकते हैं और उन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। 26 जून को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ और ओम बिरला को ध्वनि मत से अध्यक्ष चुना गया। इसी दिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय कराया। 27 जून को राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 87 के तहत संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। जिसमें सरकार की पिछली उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया।
साथ ही राष्ट्र के विकास को लेकर रोडमैप का भी विवरण रखा गया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

प्रधानमंत्री ने अपने 27 जून को मंत्रिपरिषद का राज्यसभा में परिचय कराया। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून को दोनों सदनों में चर्चा शुरू होनी थी। लेकिन लोकसभा में व्यवधानों के चलते इस पर बहस 1 जुलाई को ही शुरू हो सकी। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बहस की शुरुआत की थी।

लोकसभा में चर्चा का समर्थन बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने किया। करीब 68 सदस्यों ने इस बहस में हिस्सा लेकर अपनी अपनी बात रखी, जबकि 50 से अधिक सांसदों भाषण सदन के पटल पर रखा था। 2 जुलाई को 18 घंटे से अधिक चली चर्चा के बाद प्रधानमंत्री द्वारा बहस का उत्तर दिया गया। लोकसभा में लगभग 34 घंटे की अवधि में 7 बैठकें हुईं। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून को बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चर्चा शुरू की थी। जिसका समर्थन कविता पाटीदार ने ​किया। इस तरह करीब 76 सदस्यों ने 21 घंटे से अधिक चली चर्चा में हिस्सा लिया। जिसका उत्तर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया।

Post Views: 208
Tags: #Lok Sabha session adjourned indefinitely#Parliament both houses#Rajya Sabha 264th sessionPresident address
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version