Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

T20 WorldCup 2022 में हुआ बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज हुई विश्वकप से बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 26, 2022
in मुख्य समाचार
1
T20 WorldCup 2022 में हुआ बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज हुई विश्वकप से बाहर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आयरलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। दो बार टी-20 विश्वकप की विजेता वेस्टइंडीज की टीम को आयरलैंड ने क्वालिफाइंग राउंड में बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है।

वेस्ट इंडीज का सबसे खराब प्रदर्शन

बता दें कि वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम है जो दो बार टी-20 विश्वकप जीत चुकी है। हालांकि, इस सीजन में टीम ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरानी में डाल दिया है। सबसे पहले वेस्टइंडीज को अपने क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। विंडीज टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हराया और वापसी की। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था। इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

💪 Veteran opener the hero with stunning knock
🔥 Ireland break 13-year drought
🤔 Where to now for the West Indies?

All the major talking points from #IREvWI at the #T20WorldCup ⬇️https://t.co/O8casaaupJ

— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 21, 2022

आयरलैंड ने दिखाया जलवा

आयरलैंड ने ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। लोर्कन टकर 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नॉटआउट रहे। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। आयरलैंड की जीत के असली हीरो स्पिनर गैरेथ डेनली रहे। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए।

आयरलैंड सुपर-12 में पहुंचा

इस जीत के साथ आयरलैंड के तीन मैचों में चार अंक हो गए। वहीं, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में दो ही अंक रहे। आयरलैंड की टीम सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगी, इसका फैसला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजों के बाद होगा।

Post Views: 345
Tags: IrelandSports newsT20 World Cup 2022West Indies
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version