Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

एनडीए की बैठक: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज…कहा एक चायवाला लगातार तीसरी बार पीएम बना यह नहीं हो रहा बर्दाश्त

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi NDA MP meeting Opposition Parliamentary conduct
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों के साथ बैठक में शामिल हुए। जिसमें प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों को संसदीय नियमों और संसदीय आचरण का पालन करने की अपील की। नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा दरअसल विपक्ष एक गैर कांग्रेसी नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए देख बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।

  •  एनडीए सांसदों के साथ पीएम ने की बैठक
  • प्रधानमंत्री ने की संसदीय नियम का पालन करने की अपील
  • संसदीय आचरण का पालन करने की अपील भी की
  • पीएम मोदी ने सांसदों को दी नसीहत
  • संसदीय आचार का पालन करने की अपील
  • विपक्ष पर किया पीएम ने तंज
  • कहा—एक चायवाला तीसरी बार पीएम बना…
  • …कांग्रेसी इस बात से हैं परेशान

नरेन्द्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा विपक्षी गठबंधन इस बात से परेशान है कि पहली बार एक गैर-कांग्रेसी नेता वह भी एक चायवाला तीसरी बार लगातार पीएम बना है। पीएम मोदी ने नेहरू और गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस के सदस्य प्रधानमंत्री हुआ करते थे। वे अपने दायरे से बाहर के लोगों को मान्यता बहुत कम देते थे। कांग्रेस की ओर से एक सबसे प्रमुख परिवार से बाहर से आए प्रधानमंत्रियों के योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया जाता था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर यह सुनिश्चित किया है कि उन सभी को मान्यता मिले। क्योंकि सभी ने किसी न किसी तरह से देश के विकास के लिए योगदान दिया है।

Related posts

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

June 6, 2026
केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026

राहुल गांधी का भाषण सबसे गैर जिम्मेदार !

एनडीए सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से अपने वरिष्ठ सदस्यों से संसद की सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में सीखने की अपील की है। प्रधानमंत्री की यह अपील नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में पिछले दिनों दिए भाषण के बाद सामने आई है। एनडीए ने राहुल गांधी के इस बयान को सबसे गैर जिम्मेदाराना भाषण करार दिया है।

सदन में उठाएं अपने क्षेत्र की आवाज

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से संसदीय मुद्दों का अध्ययन करने के साथ नियमित रूप से संसद में मौजूद रहने और अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मामलों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने को कहा है। एनडीए संसदीय दल की बैठक से जुड़े सवाल पर रिजिजू ने कहा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बैठक में चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद सदन में देश के लिए आए हुए हैं। देश सेवा सबसे प्रथम है। पीएम ने सांसद के आचरण को लेकर मार्गदर्शन दिया। साथ ही सदन के नियम को हम पूर्ण रूप से अपनाने की अपील की। केन्द्रीय मंत्री ने बताया पीएम मोदी ने बहुत अच्छा मार्गदर्शन एनडीए के सांसदों को दिया है। NDA का एकजूट होकर काम करने का स्वरूप भी बैठक में आज देखने को मिला है। पीएम मोदी को वे धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने सभी को मार्गदर्शन दिया।

Post Views: 254
Tags: #NDA MP meeting#Opposition Parliamentary conductPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version