Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

T20 विश्व कप जीतकर इस संकट में फंस गई टीम इंडिया…BCCI के साथ भारतीय क्रिकेट प्रेमी चिंतित

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Barbados Hurricane T20 World Cup Team India BCCI Team India return home
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

T20 वर्ल्ड कप में जीतकर हासिलकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बारबाडोस (Barbados) में फंसी हुई है। दरअसल चक्रवाती तूफान बेरिल Beryl की वजह से बारबाडोस में सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि कैटेगरी 5 का यह तूफान अब भयावह रूप ले चुका है। तूफान के बाद से तेज और प्रचंड हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है। इसके चलते सभी एयरपोर्ट भी वहां बंद कर दिए गए हैं।

  • बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया
  • देश में तूफान के कारण बिजली,पानी की आपूर्ति
  • तूफान के चलते सभी उड़ानें रद्द
  • वर्ल्ड कप विजेता टीम बारबाडोस में फंसी
  • तूफान की वजह से एयरपोर्ट पर बंद
  • BCCI अब भेजेगी चार्टर्ड फ्लाइट

बताया जाता है कि तूफान बेरिल के चलते टीम इंडिया सोमवार से ही बारबाडोस में फंस गई है। तूफान के चलत एयरपोर्ट ही नहीं अन्य सभी कार्यालय मॉल और बाजार बंद कर दिए गए है। बता दें बीसीसीआई सचिव जय शाह भी स्वयं भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वहां पर हैं। जय शाह ने कहा एयरपोर्ट बंद होने से दिक्कत आ गई है। टीम इंडिया ने टी-20 विश्वकप जीत लिया लेकिन अब वहां चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में सवाल है कि क्या टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के हीरो वहां फंस जाएंगे?।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें कि बारबाडोज के क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि तूफान बेरल से बारबाडोस में तेज हमला हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि तूफान के चलते ही एयरपोर्ट पर सभी गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के आज शाम से पहले इस कैरेबियन से बाहर जाने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। वहीं नेशनल हरिकेन केंद्र की माने तो बेरल पांचवां बड़ा और भारी तूफान है। जो 1 जुलाई से लगभग 2 बजे बारबाडोस से लगभग 180 किलोमीटर दूर था। इसकी हवा की गति करीब 195 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

अक्सर शांत रहता है बारबाडोज

वैसे तो कैरेबियाई दीप बारबाडोज शांत रहता है लेकिन इस समय बहुत खतरनाक तूफान का सामना कर रहा है। बाहर तेज हवा चल रही हैं। मौसम विभाग ने सेंट लूसिया सेंट रीसेंट ग्रेनेडा के लिए भी चेतावनी जारी की है। हरिकेन की चेतावनी जारी की है। नेशनल हरिकेन सेंटर की माने तो बेरल तुफान 28 जून को अटलांटिक से शुरू हुआ था। यह तूफान 30 जून रविवार को विंडवार्ड आइसलैंड से गुजरा। जिसके चलते बारबाडोस में तूफान और बारिश का मौसम जारी है। हरिकेन सेंटर के मुताबिक करीब 215 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रहीं हैं। 6 इंच बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है। इसके साथ ही 9 फीट तक समुद्र का जल स्तर बढ़ाने की संभावना है।

क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया की वापसी का इंतजार

यह संयोग है कि टी 20 विश्व के फाइनल मैच में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई, लेकिन इसी समय बारबाडोस में टी20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया फंस गई है। ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया की स्वदेश वापसी का इंतजार है। यहां वापस लौटने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद टीम इंडिया के लिए जोरदार विजय जुलूस भी निकाला जा सकता है। माना जा रहा है कि जैसा 2011 में मुंबई में नजारा दिखाई दिया था कुछ इसी तरह इस बार भी नजारा दिल्ली की सड़कों पर दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से सीधे दिल्ली में ही लैंड करेगी।

Post Views: 242
Tags: #Barbados Hurricane#Team India return homeBCCIT20 World CupTeam India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version