Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामे के आसार, पीएम मोदी देंगे एक एक बात का जवाब…राहुल के साथ पीएम के निशाने पर होगा विपक्ष

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Rajya Sabha President address Discussion PM Narendra Modi Motion of thanks Leader of Opposition Rahul Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा और राज्यसभा में आज मंगलवार को भी हंगामे के आसार हैं। संसद सत्र में आज मंगलवार 2 जुलाई को भी नीट पेपर लीक की गुंज सुनाई देने की संभावना नजर आ रही है। बता दें संसद में सोमवार 1 जुलाई को नए नए नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी ने कई गंभीर आरोप बीजेपी के साथ ही एनडीए सरकार पर लगाए थे। अब इन आरोपों के बाद अब पलटवार करने की बारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है। पीएम मोदी आज मंगलवार 2 जुलाई को सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले हैं। इस दौरान माना जा रहा है कि पीएम मोदी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ विपक्ष को आड़े हाथों लेंगे।

  • संसद सत्र का आज 7वां दिन
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
  • लोकसभा और राज्यसभा में चल रही है चर्चा
  • PM मोदी देंगे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब
  • शाम 4 बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी
  • पीएम मोदी देंगे दोनों सदनों में चर्चा का जवाब
  • विपक्ष के सवालों पर पीएम करेंगे पलटवार

दरअसल संसद सत्र का आज मंगलवार 2 जुलाई को 7वां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार की शाम 4 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले हैं। इससे पहले पीएम एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी शामिल हुए। बता दें लोकसभा में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी भाषण होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश यादव भी राहुल की तरह एनडीए सरकार पर हमलावर रहेंगे। नीट और दूसरे तमाम मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सदन में जीवंत दिखा लोकतंत्र, जोरदार बहस, न बर्हिगमन न बहिष्कार

इससे पहले सोमवार को संसद के दोनों सदनों ने दिनभर बहस चली, लेकिन विपक्ष सदन में डटा रहा कोई बर्हिगमन या बहिष्कार नहीं हुआ। ससंद में हंगामा तो जमकर हुआ लेकिन इस दौरान पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों ने ही अपनी ओर से संयम दिखाया। प्रतिपक्ष ने जमकर सत्तापक्ष पर हमले किए तो सत्तापक्ष ने हस्तक्षेप कर उन पर अपनी अपत्ति भी दर्ज कराई लेकिन बहस सतत चलती रही। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आसंदी पर भी सवाल उठाए। इसके बाद भी सदन की कार्यवाही सतत चलते रही पटरी से नहीं उतरी। लोकसभा में जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला तो वहीं राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खडगे एनडीए सरकार पर सीखे वार करते नजर आए। खडगे चुनाव के दौरान विपक्ष पर लगे आरोपों का जवाब देते नजर आए। वहीं बीजेपी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से दिये गये बयानों का सत्यापन कराने की मांग की गई। एनडीए सांसदों ने भी कहा कि राहुल के लगाए आरोप साबित नहीं हो हैं तो स्पीकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

राहुल की चार बातों को कार्यवाही से निकाला

राहुल गांधी के भाषण के बाद संसद की कार्यवाही से उनकी चार विवादित टिप्पणियों को हटा दिया गया है। जिसमें अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय होता है। उद्योगपति अडानी और अंबानी पर की गई टिप्पणी। राजस्थान के कोटा में पूरी परीक्षा केंद्रीकृत है और यहां अमीरों को ही फायदा पहुंचाती है। राहुल ने अग्निवीर को लेकर भी कीा था यह योजना सेना की नहीं है। बल्कि राहुल ने इसे पीएमओ की योजना बताया था, जिसे सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है।

Post Views: 295
Tags: #Leader of Opposition Rahul Gandhi#Motion of thanks#President address DiscussionLok SabhaPM Narendra ModiRajya Sabha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version