Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

महान कोहली ने टी-20 से लिया संन्यास…कहा- ये उनका आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच था…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2024
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
T20 World Cup 2024 Indian champion Virat Kohli has retired from T20 International.
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत को टी 20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली ने भी टी-20 इंटरनेशनल के फार्मेट से संन्यास ले लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट ने टीम इंडिया के लिए 76 रन की अहम पारी खेली।

  • कोहली बने फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच
  • 59 गेंद पर कोहली ने बनाए 76 रन
  • विराट ने टी20 इंटरनेशनल कॅरियर के दौरान कुल 125 मैच खेले
  • विराट कोहली के बल्ले से 48.69 की औसत से 4188 रन बने
  • टी 20 इंटरनेशनल करियर में विराट ने 3056 गेंद का सामना किया
  • टी 20 I करियर में विराट ने कुल 38 अर्धशतक बनाए
  • टी 20 ​करियर में विराट ने एक शतक भी लगाया
  • 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था शतक

अफ्रीकी टीम के सामने एक छोर पर जमे रहे विराट कोहली

विश्वकप के फाइनल मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने कहा यह उनका आखिरी टी-20 मैच था। इसलिए उन्होंने इस मैच को उसी तरह खेला। अब नई जनरेशन को आगे आकर बागडोर संभालना चाहिए। बता दें विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के फाइनल मैच में हीरो जैसी भूमिका निभाई। जब टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे और रन नहीं बन रहे थे ऐसे में समय विराट कोहली एक छोर पर ​अफ्रीकी टीम का सामना करते हुए एक छोर को बचाए हुए थे। पारी को विराट ने न सिर्फ संभाला बल्कि संवारा भी। विराट कोहली ने 59 गेंद पर 76 रन की शानदार पारी खेली।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जबकि टी 20 वर्ल्ड कप के सभी सात मैच में विराट कोहली महज 75 रन ही बना सके थे। ऐसे में अकेले फाइनल मैच में कोहली के बल्ले से शानदार 76 रन निकले। बता दें टी 20 विश्वकप के पूरे टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली अपने नाम के अनुसार मैदान पर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। यह तय था कि उनके स्थान पर कोई ओर खिलाड़ी का इस तरह का प्रदर्शन होता तो उसे फाइनल मैच में शायद ही खेलने को मिलता, लेकिन इस महान खिलाड़ी ने फायनल में अपने आप को साबित करते हुए शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

बड़ा मैच बड़े खिलाड़ी

  • टी20 विश्व कप फ़ाइनल के प्लेयर ऑफ़ द मैच
  • 2007 में इरफान पठान
  • 2009 में शाहिद अफरीदी
  • 2010 में क्रेग कीज़वेटर
  • 2012 में मॉर्लन सैमुअल्स
  • 2014 में कुमार संगाकारा
  • 2016 में मॉर्लन सैमुअल्स
  • 2021 में मिचेल मार्श
  • 2022 में सैम करन
  • 2024 में विराट कोहली

कोहली का टी20I करियर

विराट कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल के फार्मेट में अपने कॅरियर के दौरान कुल 125 मैच खेले हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 48.69 की औसत से 4188 रन बने। विराट ने अपने टी 20 इंटरनेशनल करियर में 3056 गेंद का सामना किया। यह आंकड़ा बताता है कि किसी भी बल्लेबाज की ओर से टी20 इंटरनेशल में खेली गईं दूसरी सबसे अधिक गेंद हैं। टी20 I करियर में विराट ने कुल 38 अर्धशतक बनाए और एक शतक भी लगाया। यह शतक 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने लगा था।

Post Views: 281
Tags: #India champion 2024#T20 World Cup 2024#Virat Kohli retired T20 International
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version