Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इस मुस्लिम बहुल देश ने लगाया हिजाब और ईदी पर प्रतिबंध …विदेशी परिधान के इस्तेमाल पर पांच लाख तक का जुर्माना

DigitalDesk by DigitalDesk
June 23, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Muslim country Tajikistan bans hijab and Eid
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कई मुस्लिम देशों के बाद ताजिकिस्तान ने भी हिजाब के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा ईद के त्योहार पर बच्चों को दी जाने वाली ईदी पर भी देश में बैन लगा दिया गया है। बता दें ताजाकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने हिजाब को विदेशी परिधान बताते हुए इस पर प्रतिबंध का ऐलान किया है।

  • ताजिकिस्तान अकेला ऐसा देश नहीं जिसने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध
  • कजाकिस्तान, अजरबैजान और किर्गिस्तान लगा चुके हैं प्रतिबंध
  • कोसोवो जैसे मुस्लिम बहुल देशों में भी लगा प्रतिबंध
  • स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में हिजाब और बुर्का पहनने पर प्रतिबंधन

पालन न करने पर 60 से पांच लाख रुपए तक का जुर्माना

नए कानून का पालन न करने पर 60 हजार से 5 लाख रुपए (भारतीय करेंसी में) तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। वहीं अगर कोई धार्मिक या सरकारी अधिकारी इस कानून का पालन नहीं करेगा तो उस पर 3-5 लाख तक का फाइन लगाया जाएगा। ताजिकिस्तान की न्यूज एजेंसी एशिया-प्लस के मुताबिक, सरकार ने ये कदम देश में धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए उठाए हैं।
फिजूलखर्च रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए ईदी पर बैन-करीब एक करोड़ की आबादी वाले ताजिकिस्तान में 96 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस्लाम धर्म मानते हैं। ताजाकिस्तान में धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष सुलेमान दावलत्जोदा की ओर से कहा गया है ​ कि देश में फिजूलखर्च को रोकने और बच्चों की सुरक्षा के साथ केवल पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए ईदी पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

Related posts

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

June 13, 2026
IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

June 13, 2026

मानवाधिकार संगठन और मुस्लिमों से जुड़े समूह ने किया विरोध

ताजिकिस्तान सरकार के फैसले की पूरे देश में आलोचना हो रही है। मानवाधिकार संगठनों समेत मुस्लिमों से जुड़े कई ग्रुप्स ने नए कानून का विरोध किया है। ताजिकिस्तान में हिजाब के खिलाफ कानून भले ही अब बनाया गया है लेकिन देश में लंबे वक्त से हिजाब पर अघोषित तरीके से बैन लगा हुआ था, लेकिन इसका एलान कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ताजिकिस्तान सरकार हमेशा से हिजाब के विरोध में रही है। वह इसे देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरा बताने के साथ ही इसे विदेशी प्रभाव मानती है। 2015 में राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने हिजाब के खिलाफ आंदोलन भी चलाया था। उन्होंने कहा था कि यह खराब शिक्षा और असभ्यता का सबूत है।

पहले लगाया था इस्लामिक कपड़ों पर प्रतिबंध

बता दें करीब 17 साल पहले भी इस्लामिक कपड़ों के पहनने प्रतिबंध लगाया गया था। हिजाब पर सख्ती की शुरुआत वैसे साल 2007 में हुई थी। उस समय ताजिक शिक्षा मंत्रालय की ओर से छात्रों के लिए इस्लामिक कपड़े पहलले और पश्चिमी शैली की मिनी स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद इस प्रतिबंध को सभी सार्वजनिक संस्थानों तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद सरकार की ओर से ताजिकिस्तान के कपड़ों और परिधान को प्रात्साहित करना शुरू किया। इसके लिए फोन कॉल के माध्यम से हर घर तक संदेश पहुंचाया गया।

कई देश लगा चुके हैं हिजाब पर प्रतिबंध

बता दें ताजिकिस्तान अकेला ऐसा देश नहीं है। इसके अलावा कजाकिस्तान ही नहीं अजरबैजान और किर्गिस्तान के साथ कोसोवो जैसे मुस्लिम बहुल देशों में भी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में हिजाब और बुर्का पहनने पर प्रतिबंधन लगाया जा चुका है।

Post Views: 394
Tags: #Muslim country#Tajikistan bans hijab and Eid
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version