Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

NEET-UG 2024 परीक्षा में धांधली को लेकर सियासत जारी है… सड़क पर उतरी कांग्रेस ने लगाया सरकार पर ये आरोप

NEET-UG 2024 exam rigging politics Congress

DigitalDesk by DigitalDesk
June 21, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
NEET-UG 2024 exam rigging politics Congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नीट यूजी परीक्षा में धांधली को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। इसके खिलाफ छात्रों के आक्रोश को देखते हुए विपक्षी दलों ने भी सरकार के खिलाफ हमले तेज कर दिये हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां विरोध प्रदर्शन कर अपना रोष जताया तो वहीं कांग्रेस भी 21 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गई है। यही नहीं युवक कांग्रेस ने अब 24 जून को इस मुद्दे को लेकर संसद के घेराव का ऐलान किया है।

  • NEET-UG 2024 पेपर लीक मामला
  • कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
  • NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस
  • दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित
  • देश भर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  • नीट के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस के दिग्गज नेता
  • छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए
  • रायपुर के राजीव गांधी चौक पर किया विरोध प्रदर्शन
  • जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांग्रेस की स्टूडेंट विंग का बड़ा आरोप

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण चौधरी ने कहा एनटीए को तत्काल प्रतिबंध कर देना चाहिए। उन्होंने कहा 2017 में एनटीए बीजेपी की सरकार लेकर आई। लेकिन जो वादा किया वह नहीं निभाया। कहा गया था की परीक्षाओं पर भार कम रहेगा। प्रतिभागियों के हित में काम होगा। परीक्षा एजेंसी निष्पक्ष परीक्षा का आयोजन करायेंगी। लेकिन पिछले तीन-चार दिन में जो बातें सामने आईं हैं वह हैरान कर देने वाली है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से अपील की है कि एनटीए को तत्काल बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें लगता है कि धर्मेंद्र प्रधान खुद एनटीए के साथ मिले हुए हैं। वरना कोई भी सरकार एक तरफ 24 लाख बच्चे हैं तो दूसरी ओर एनटीए। ऐसा क्या उनको प्यार नजर आ रहा है एनटीए से कि धर्मेंद्र प्रधान बार-बार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे नजर आ रहे हैं।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

NTA पर प्रतिबंध लगाने की मांग

नीट परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को बैन करने की मांग और 24 जून को संसद के घेराव की का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने संसद के घेराव का ऐलान कर दिया है। करण चौधरी ने कहा कि उनका प्रदर्शन आगे भी छात्रों के साथ और छात्रों के हित में जारी रहेगा। 24 तारीख को संसद का घेराव करेंगें देश भर के नेट के छात्रों के साथ मौजूद रहेंगे। उन्हीं के लिए वे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा एफआईआर एनटीए पर होना चाहिए जबकि फिर छात्र संगठनों पर एफआईआर की जा रही है। मंगलवार को नीट परीक्षा रद्द करने की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को फटकार लगाई तो लगे हाथ केंद्र सरकार को भी नोटिस थमा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.01 प्रतिशत भी लापरवाही होती है इसे नजअंदाज नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस का कहना है कि NEET-UG 2024 के आयोजन और परिणामों के संबंध में कई शिकायतों और चिंताओं को तत्काल दूर करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने 4 जून 2024 को एनईईटी-यूजी 2024 के परिणाम जारी किए थे। कुछ उम्मीदवारों के बढ़े हुए अंकों के बाद अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के कारण परिणाम खराब हो गए हैं।

यह है भाजपा शासित राज्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के पैटर्न

बढ़े हुए अंकों और अनियमितताओं को लेकर कई चिंताएं हैं। कार्यप्रणाली का खुलासा किए बिना कुछ को ग्रेस अंक प्रदान करना संदेह पैदा करता है। कुछ परीक्षण केंद्रों पर परीक्षा तकनीकी खामी के साथ धांधली ही नहीं परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग भी किया।
बिहार ही नहीं गुजरात और हरियाणा में जब विरोध किया तो गिरफ्तारी की गई जिससे भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। इस धांधली से भाजपा शासित राज्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के पैटर्न का पता चलता है। चौधरी ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने भी इन आरोपों की गंभीरता ले लेते हुए लापरवाही के प्रति सरकार को फटकार लगाई है और कहा है कि इस तरह की अनियमितताएं परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को कमजोर करती हैं और अनगिनत समर्पित छात्रों के भविष्य को खतरे में डालती हैं। कांग्रेस ने चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में भी पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने का वादा युवाओं से किया था।

Tags: #NEET UG 2024 Exam#NEET-UG 2024#NTA#rigging politicsCongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version