Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पूर्ण बजट की तैयारी में मोदी सरकार 3.0, जुलाई में पेश किया जा सकता है बजट…जानें किस वर्ग को मिलेगी राहत….!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी 3.0 सरकार ने अब काम काज शुरु कर दिया है। उसकी नजर अपने पहले पूर्ण बजट पर है। माना जा रहा है कि जुलाई के पहले या तीसरे सप्ताह में मोदी सरकार 3.0 का पूर्ण बजट पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अपने पहले पूर्ण बजट में मोदी 3.0 सरकार देश के किसानों के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए अपने खजाने का मुंह खोल सकती है। युवा वर्ग के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाये जाएंगे। इसके नए प्रयास और उपाय बजट में दिखाई दे सकते हैं। वहीं महिलाओं को लखपति बनाने की बीजेपी की योजना को आगे बढ़ाने के लिए मोदी 3.0 सरकार भारी निवेश की घोषणा कर सकती है।

  • जुलाई में आ सकता है मोदी सरकार 3.0 का पूर्ण बजट
  • किसान, महिला और युवाओं को मिलेगी सबसे अधिक राहत
  • 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को इलाज में राहत
  • बुलाया जा स​कता है संसद का एक माह का सत्र
  • फरवरी में केन्द्र सरकार ने पेश किया था अंतरिम बजट
  • अंतरिम बजट में बनाई थी बड़ी घोषणा से दूरी
  • अब पूर्ण बजट में कई राहत मिलने की उम्मीद
  • युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती
  • आयकर छूट की सीमा में ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं
  • नौकरी पेशा लोगों की बचत बढ़ाने की दिशा में होगा काम
  • शेयर बाजार और जीवन बीमा निगम सहित विभिन्न योजनाओं में निवेश
  • सरकारी नौकरी पेशा लोगों को मिल सकता है टैक्स छूट का लाभ

केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के इलाज के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकती है। इसके लिए एक माह का सत्र बुलाया जा सकता है। चुनावी वर्ष होने के चलते फरवरी माह में सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था। क्योंकि अंतरिम बजट था ऐसे में इसमें किसी बड़ी घोषणा से दूरी बरती गई थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अब रोजगार के मोर्चे पर सबसे अहम प्रयास मोदी 3.0 सरकार के सामने आने वाले साल में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मोदी 3.0 सरकार एक बार फिर सड़क परिवहन, बंदरगाह, रेल, विभिन्न शहरों में मेट्रो, मोनोरेल और हवाई अड्डों के विकास को अपनी प्राथमिकता में रख सकती है।

स्टार्टअप और स्किल इंडिया के विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विकास देना सरकार की प्राथमिकता रह सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आयकर छूट की सीमा पहले ही काफी अधिक है, लिहाजा इसे और ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। लेकिन सरकारी नौकरी पेशा लोगों की बचत बढ़ाने की दिशा में काम किया जा सकता है। इसके लिए शेयर बाजार और जीवन बीमा निगम सहित विभिन्न योजनाओं में निवेश के बाद सरकारी नौकरी पेशा लोगों को और अधिक टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है।

केन्द्र सरकार का जार ग्रीन बजट पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए केंद्रीय बजट में बड़े निवेश की घोषणा की जा सकती है। इससे सौर ऊर्जा सेक्टर में तेजी आ सकती है, ती लोगों को स्वच्छ हरित ऊर्जा प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है। इसी साल हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसका असर भी केंद्र सरकार के पूर्ण बजट पर दिखाई दे सकता है।

अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के लिए निवेश में वृद्धि

आर्थिक मामलों के जानकारों की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के प्रारंभ में ही गरीब लोगों के लिए करीब तीन करोड़ नए आवास बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही किसानों को भी किसान निधि की किश्त दी गई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अपने पहले पूर्ण बजट में केन्द्र सरकार इस योजना के लिए भारी धनराशि जारी की जा सकती है। इस राशि के बाजार में आने से सीमेंट, स्टील, पेंट्स, ईंट, वाहन, फर्नीचर सहित लगभग 50 क्षेत्रों में तेजी आ सकती है। चूंकि,मोदी 3.0 सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण इलाकों में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की अधिक है। लिहाजा इस योजना का अधिकतम हिस्सा ग्रामीण इलाकों के लोगों को दिया जा सकता है। इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार के निर्माण में मदद मिलेगी। विशेषकर आदिवासी बहुल इलाकों में गरीबों को आवास देना सरकार की प्राथमिकता में रह सकता है।

Post Views: 154
Tags: #Farmers Women Youth Relief#Full Budget Modi Government 3.O#July 2024 Budget
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version