Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

कांग्रेस के इस नेता ने की वसुंधरा राजे की तारीफ..कहा राजस्थान BJP में वसुंधरा के कद का नेता नहीं…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2024
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Congress MP Rahul Kaswan BJP Former CA Vasundhara Raje Scindia Rajasthan Politics
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब नेता अपने-अपने काम में जुट गए हैं। लेकिन बयान बाजी अब भी बंद नहीं हुई है। सौहार्द के वातावरण में भी कहीं-कहीं यह नजर आने लगी है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान की। जहां लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सबसे चर्चित सीटों में से एक चूरू से कांग्रेस के टिकट पर जीत कर आए राहुल कस्वां ने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर सियासी हमला बोला है।

  • चूरु से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं राहुल कस्वां
  • फिर लड़ना चाहते थे चूरु से राहुल कस्वां चुनाव
  • बीजेपी ने काट दिया था टिकट
  • टिकट कटने से नाराज कस्वां ने थाम लिया कांग्रेस का दामन
  • कांग्रेस के टिकट पर चूरु सीट से दर्ज की जीत
  • कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां ने कहा—वसुंधरा जी बड़ी नेता हैं

कस्वां ने कहा वे जिले की राजनीति के सितारे हैं। राजेंद्र राठौड़ के लिए इस तरह के शब्द उन्होंने इस्तेमाल किये। कस्वां ने कई लोगों का सियासी करियर खत्म करने का भी आरोप राजेंद्र राठौड़ पर लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ग्रूम हुए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राहुल कस्वां ने कहा यह चुनाव एक विचार के खिलाफ लड़ा था। बीजेपी से टिकट कटने के बाद 8 मार्च को जब वे क्षेत्र में उतरे तो उन्हें जनता का अपार स्नेह मिला। विश्वास भी मिला। इस विश्वास के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस बीच कांग्रेस ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया। चुनाव में कांग्रेस की पूरी टीम ने मजबूती के साथ काम किया। चूरू की सभी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेताओं और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी का उन्हें भरपूर सहयोग मिला। वे एक मकसद को लेकर चुनाव में उतरे थे और जनता ने उनके साथ दिया।

राजस्थान बीजेपी में नहीं वसुंधरा के कद का नेता

वहीं उन्होंने वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा वसुंधरा राजे ने नई लीडरशिप को विकसित किया है। दरअसल वसुंधरा राजे का प्रशंसक होने के सवाल पर कास्वां ने कहा वसुंधरा जी 100 फीसदी वरिष्ठ नेता हैं। वह उनके प्रसिद्ध प्रशंसक हैं और आज भी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं। खुले मंच से कई बार यह बात कह चुके हैं। कस्बा ने कहा उनके पिता भी सांसद रहे। विधायक भी रहे। उनकी लीडरशिप में हम ग्रूम हुए हैं। वसुंधरा जी ने राजस्थान में नेता बनाए हैं। पूरे राजस्थान में अगर आज किसी की बात होती है तो वे वसुंधरा जी की होती है। वसुंधरा जी की बेहतरीन फैन फॉलोइंग भी है। कई बैठकों में देखा है। जब तक वे भाजपा में रहे उनके प्रति आदर भाव रहा। आज भी उनके मन में वसुंधरा जी के प्रति उतना ही मान सम्मान है। हालांकि अब वह दोनों अलग-अलग पार्टियों में है। हम विपक्ष में बैठेंगे और मजबूती से विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Post Views: 684
Tags: #Churu MP Rahul Kaswan#Rajasthan Lok Sabha Election ResultFormer CM Vasundhara Raje ScindiaRajasthan politics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version