Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज,विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर,टी-20 विश्व कप भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल,ओडिशा में 12 जून को सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

DigitalDesk by DigitalDesk
June 10, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज,विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब सभी की नजरें विभागों के बंटवारे पर है। ऐसे में देखना होगा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में किस मंत्री को कौन से विभाग की जिम्मेदारी दी जाती है। बता दें शपथ ग्रहण के बाद ही मोदी सरकार एक्शन में आ गई है। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे और उनकी मंत्रिपरिषद के सहयोगी सभी मिलकर देश के विकास को गति देंगे। नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर 2-3 आतंकियों ने किया था हमला: सूत्र

शिव खोरी से आ रही एक बस पर रविवार देर शाम हुए आतंकी हमले में करीब 10 तीथ यात्री मारे गये हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने आज सोमवार 10 जून की सुबह जम्मू और कश्मीर के रियासी में तलाशी ली। इस अभियान के दौरान स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स एसडीआरएफ की टीम भी रियासी पहुंची। साथ ही घटनास्थल के आसपास के घने जंगलों में सर्च अभियान शुरु किया। सर्च अभियान में ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमले के बाद NIA की टीम भी जांच के लिए रवाना हो चुकी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ओडिशा में कौन होगा सीएम, राजनाथ और भूपेन्द्र यादव बने केन्द्रीय पर्यवेक्षक

ओडिशा में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेडी की सरकार को बेदखल कर दिया है। अब वहां बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। राज्य के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया ओडिशा में 12 जून को सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंंगे।

टी-20 विश्व कप भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल,रोमांचक मैच में 6 रन से हराया

टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया ने रोमांचकारी मैच के दौरान पाकिस्तान को धूल चटाते हुए 6 रन से परास्त कर दिया। आठ मुकाबलों में टीम इंडिया पाकिस्तान पर यह सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिला लें तो यह 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर 15वीं जीत है। वहीं इस टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। टी20 विश्व कप के इस मैच में यह जीत किसी चमत्कार से कम नहीं थी, क्योंकि महज 119 रन पर सिमटने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 120 रन नहीं बनाने ​दिये और 6 रन से मैच जीत लिया।

Post Views: 146
Tags: #BJP Odisha CM#jammu kashmir terrorist attack#Modi cabinet department distribution#Modi cabinet first meeting#NIA IN investigationPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version