Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 : दिग्विजय सिंह सहित चुनाव में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना

DigitalDesk by DigitalDesk
June 5, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में इस बार देश के 18 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपना भाग्य आजमाया था। जिनमें से 12 को जीत हासिल हुई है। हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों में दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल है।

  • लोकसभा चुनाव में इस बार देश के 18 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भाग्य आजमाया
  • 18 में से पूर्व मुख्यमंत्रियों 12 को जीत हासिल हुई
  • हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों में दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल
  • एमपी की की राजगढ़ सीट से हारे दिग्विजय सिंह
  • छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल हारे
  • झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी हारे
  • पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से हारे
  • पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती अनंतनाग राजौरी से हारीं
  • अरुणाचल के पूर्व सीएम नाबाम तुर्की पश्चिम अरुणाचल से हारे

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित 6 को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एमपी की राजगढ़ लोकसभा सीट से करीब 1 लाख 46089 वोटों से चुनाव हार गये हैं। उन्हें बीजेपी के रोडमल नागर ने परास्त किया है। दिग्विजय सिंह को पिछले 2019 के चुनाव में भी भोपाल सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार 2024 में उन्होंने इस चुनाव को अपना आखरी चुनाव बताते हुए लोगों से सहानुभूति मिलने की उम्मीद जताई थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके और लगातार दूसरी बार उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इन्हें भी मिली पराजय

दिग्विजय सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल,कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हार का सामना करना पड़ा। बरामूला सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी इंजीनियर राशिद ने जेल में बंद रहकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

जम्मू कश्मीर की है पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को राज्य की अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट से पराजय मिली है। उन्हें नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार मिया अल्ताफ अहमद ने परास्त किया।

वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नाबाम तुर्की को 1977 से अस्तित्व में आई पश्चिम अरुणाचल प्रदेश लोकसभा सीट से हार का स्वाद चखना पड़ा। इस सीट पर अधिकतर समय कांग्रेस का ही कब्जा रहा।
2014 में मोदी की लहर के चलते बीजेपी के किरेन रिजिजू ने जीत हासिल की थी। इसके 2024 में उन्हें टक्कर देने के लिए नबाम तुकी मैदान में उतरे लेकिन हार गये। बता दें 2011 से 2016 तक नाबाम तुर्की अरुणाचल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं।

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी हारे

झारखंड की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी लोकसभा सीट से राज्य के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को भी हार का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने करीब सवा 2 लाख मतों के बड़े अंतर से हराया है।

चुनाव में जीत हासिल करने वाले पूर्व सीएम

लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जीत दर्ज की है उनमें मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की विदिशा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भी जीतने वालों में शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मृणाल हेब्बालकर को करीब 1 लाख 78 हजार वोटों के अंतर से हराकर बेलगावी सीट जीत ली है। इसके अलावा कर्नाटक के ही पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई, असम की डिब्रुगढ़ लोकसभा सीट से राज्य के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, पंजाब की जालंधर सीट से राज्य के पूर्व सीएम चरणजीतसिंह चन्नी, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देव, कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्रसिंह रावत और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने अपनी अपनी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। वहीं हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से राज्य के पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने भी जीत हासिल की है।

Post Views: 208
Tags: #Former Chief Minister Digvijay Singh defeat#Lok Sabha Elections 2024 Result#Rajgarh Lok Sabha seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version