Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव मतगणना अपडेट: यूपी:अमेठी कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने जीती जंग!…प्रियंका ने किया ट्वीट- लिखी ये बड़ी बात…!

गांधी परिवार का गढ़ बचाने में सफल रहे केएल शर्मा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 5, 2024
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Uttar Pradesh Amethi Lok Sabha seat Congress candidate Kishori Lal Sharma Priyanka Gandhi Smriti Irani BJP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बड़ी खबर उत्तरप्रदेश के अमेठी से आ रही है। जहां स्मृति ईरानी करीब 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। वैसे अमेठी को कांग्रेस का या यूं कहें कि गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। यहां से संजय गांधी के साथ ही राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सांसद रह चुके हैं।

  • बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी हारी चुनाव
  • लगभग 95 हजार वोट से हारी स्मृति ईरानी
  • कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने की जीत दर्ज
  • चुनाव आयोग थोड़ी देर में करेगा घोषणा

हालांकि पिछले आमचुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को परास्त कर यह सीट अपने कब्जे में कर ली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इंडिया गठबंधन ने सत्ताधारी N D A को कड़ी टक्कर दी है। अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करीब एक लाख के बड़े अंतर से पीछे चल रहीं हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार के एल शर्मा ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

प्रियंका ने किया ट्वीट— यकीन था आप जीतोगे

इस सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जिसमें अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल के लिए ट्वीट किया और लिखा उन्हें भरोसा था, किशोरी भैया उन्हें कभी कोई शक नहीं था। उन्हें शुरू से यह यकीन था कि आप ही चुनाव जीतोगे। प्रियंका ने किशोरी लाल और अमेठी की जनता को बधाई भी दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। आज नतीजों का दिन है। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की 29 सीटों की। जहां पर वोटों की गिनती सुबह 8 से ही शुरू हो चुकी है। सुबह से ही रुझान भी सामने आने लगे थे। इसके बीच यहां हम मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों के प्रत्याशियों की हार और जीत का अपडेट देंगे। जानिए कौन कहां और किस सीट से आगे चल रहा है तो कौन पीछे चल रहा है।

सीट का नाम      आगे             पीछे

विदिशा                                   शिवराज सिंह चौहान         भानु प्रताप शर्मा
गुना                                        ज्योतिरादित्य सिंधिया        राव यादवेंद्र सिंह
मंडला                                     फग्गन सिंह कुलस्ते          ओमकार मरकाम
बालाघाट                                 भारती पारधी सम्राट         अशोक सिंह सरसवार
छिंदवाड़ा                                 विवेक बंटी साहू               नकुलनाथ
होशंगाबाद                               दर्शन चौधरी                    संजय शर्मा
भोपाल                                    आलोक शर्मा                  अरुण श्रीवास्‍तव
सागर                                      लता वानखेड़े                  गुड्डू राजा बुंदेला
टीकमगढ़                                वीरेंद्र खटीक                 पंकज अहिरवार
दमोह                                      राहुल सिंह लोधी            तरवर सिंह लोधी
मुरैना                                      शिवमंगल सिंह तोमर      सत्यपाल सिंह सिकरवार
भिंड                                       संध्या राय                     फूल सिंह बरैया
ग्वालियर                                  भारत सिंह कुशवाह       प्रवीण पाठक

खजुराहो                                  वीडी शर्मा                  आरबी प्रजापति
सतना                                      गणेश सिंह                  सिद्धार्थ कुशवाह
रीवा                                        जनार्दन मिश्रा               नीलम अभय मिश्रा
सीधी                                       राजेश मिश्रा                 कमलेश्वर पटेल
शहडोल                                   हिमाद्री सिंह               फुंदेलाल सिंह मार्को
जबलपुर                                  आशीष दुबे                 दिनेश यादव
राजगढ़                                   रोडमल नागर              दिग्विजय सिंह
देवास                                     महेन्द्र सिंह सोलंकी      राजेन्द्र मालवीय
उज्जैन                                    अनिल फिरोजिया         महेश परमार
खंडवा                                    नरेंद्र पटेल                  ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल                                     दुर्गादास उइके             रा मू टेकाम
मंदसौर                                  सुधीर गुप्ता                 दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम                                  अनीता चौहान              कांतिलाल भूरिया
धार                                       सावित्री ठाकुर              राधेश्याम मुवेल
खरगोन                                  गजेंद्र पटेल                  पोरलाल खरते

2019 में बीजेपी को मिली थी 28 सीट

  • केवल छिंदवाड़ा सीट पर मिली थी बीजेपी को हार
  • इस बार छिंदवाड़ा में सेंधमारी की तैयारी
  • छिंदवाड़ा में बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू आगे चल रहे हैं
  • कांग्रेस के नकुलनाथ से बंटे आगे चल रहे हैं
  • बीजेपी के बंटी साहू ने 40 हजार से भी ज्यादा की बढ़त बना ली है
  • पिछली बार कांग्रेस ने महज 35 हजार वोटों से ही चुनाव जीता था

एमपी में बीजेपी अब तक के रुझानों में इस बार क्लीन स्वीप की ओर बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर लीड करती नजर आ रही हैं तो वहीं कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में बीजेपी के तमाम दिग्गज प्रत्याशी अपनी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। उधर कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी अपनी सीटों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वे पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में भी बीजेपी ने सेंधमारी कर दी है।

मध्य प्रदेश में गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ वीरेंद्र खटीक समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशियों की बात करें तो राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, फूल सिंह बरैया, मंडला में ओमकार सिंह मरकाम समेत सभी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। हालांकि वोटों की गिनती अभी जारी हैं। अंतिम परिणाम आना शेष लेकिन फिलहाल मध्य प्रदेश में बीजेपी की बढ़त बनाते दिख रही है।

एनडीए के मुकाबले में आ खड़ा हुआ इंडिया गठबंधन

  • दोपहर एक बजे तक देश भर की सीटों के आंकड़े
  • भाजपा को मिल रहीं 242 सीट
  • कांग्रेस को मिल रहीं 95 सीट
  • सपा को मिल रहीं 35 सीट
  • टीएमसी को मिल रही 31 सीट
  • डीएमके को मिल रही 21 सीटें
  • टीडीपी को मिल रही 16 सीटें
  • जेडीयू को मिल रही 15 सीटें
  • शिवसेना यूटीबी को मिल रही 10 सीटें
  • एनसीपी शरद पवार को मिल रही 7 सीटें
  • राजद को मिल रही 7 सीटें सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी को 5 सीटें सीटें
  • शिवसेना शिंदे को 7 सीटें सीटें

देश के साथ उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कांउंटिग जारी है। शुरुआती रुझानों पर गौर करें तो यूपी में कांग्रेस और सपा के गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। यहां 80 में से बीजेपी 35 सीट पर आगे हैं तो सपा 34 के साथ कांग्रेस भी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। आपको बता दें 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने उत्तरप्रदेश की 62 लोकसभा सीटें
जीती थी।

यूपी की लखनऊ में रामबाई इलाके के मतगणना केन्द्र पर भाजपा सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ंत हो गई।

  • लखनऊ में बीजेपी—सपा समर्थकों में मारपीट
  • विवाद में सपा समर्थक घायल
  • मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी
  • पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश
  • दोनों पक्षों को के बीच मामला कराया शांत

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर किया पोस्ट

  • ‘जिन सीटों पर सपा आगे, उनपर मतगणना धीमी’
  • ‘आंकड़े समय पर वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रहे’
  • ‘आयोग से अनुरोध-मतगणना सुचारु रूप से हो’
  • ‘आंकड़े समय पर उपलब्ध कराए जाएं’

यूपी की 80 सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। यूपी की हर सीट के बारे में हम अपडेट दे रहे हैं। देखें किस सीट से कौन आगे और कौन पीछे

  • अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा 50 हजार से अधिक वोटों से आगे
  • बस्ती सीट— सपा के राम प्रसाद 26 हजार से आगे
  • रॉबर्ट्सगंज— सपा 11 हजार वोट से आगे
  • बदायूं म— आदित्य यादव 7 हजार वोट से पीछे
  • अलीगढ़ — सपा के विजेंद्र सिंह आगे
  • BJP के सतीश गौतम अलीगढ़ से पिछड़े
  • मुजफ्फरनगर— हरेंद्र मलिक 15 हजार से आगे
  • मुरादाबाद — रुचि वीरा 11 हजार से आगे चल रही हैं
  • फूलपुर— सपा 3 हजार से आगे
  • इलाहाबाद— भाजपा 400 वोट से आगे चल रही है

बदायूं में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

यूपी की बदायूं सीट पर पहले चरण से ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी में सीधी टक्कर नजर आई। सपा के आदित्य यादव यहां आगे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी के दुर्विजय सिंह शाक्य को 35438 मत अब तक मिले है और वे दूसरे नंबर हैं। जबकि आदित्य यादव अब तक 35645 मत पाकर पहले नंबर पर बने हुए हैं। बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां 10537 मत ही मिले वे तीसरे स्थान पर हैं।

2019 में भाजपा ने जीती थी यूपी में 63 सीट

  • बहुजन समाज पार्टी ने 10 सीट जीती थी
  • समाजवादी पार्टी ने पांच और दो सीट अपना दल एस ने जीती
  • आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव में दोनों सीट बीजेपी ने जीती
  • उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सांसदों की संख्या 65 हो गई थी

यूपी सहित देश भर में इस बार के आमचुनाव में भाजपा ने राम मंदिर का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था। काशी और मथुरा के साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों के आधार पर लोगों से वोट मांगा था।
बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 63 तो वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 10 जबकि समाजवादी पार्टी ने पांच और दो सीट अपना दल एस ने जीती थी। वहीं आजमगढ़ और रामपुर में हुए यूपी लोकसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम फहराया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 65 सांसदों की संख्या हो गई थी।

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 400 पार के नारे के साथ पूरे देश में चुनाव लड़ा तो वही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था विकास की नीतियां और सुशासन पर प्रदेश की जनता से वोट मांगा। इधर इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने संविधान बचाओ भारतीय जनता पार्टी हटाओ, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर वोटों की अपील की थी। जबकि इस बार बहुजन समाज पार्टी ने किसी भी दल से कोई गठबंधन न करके अकेले दम पर सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

दिल्ली की 1 सीट पर कांग्रेस और 6 पर बीजेपी आगे

दिल्ली की चांदनी चौक से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे
ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा आगे
नई दिल्ली से बीजेपी की बांसुरी स्वराज आगे
नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदौलिया आगे
साउथ दिल्ली से बीजेपी के राम वीर सिंह विधुरी आगे
वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के कमलजीत सहरावत आगे

मुरादाबाद सपा प्रत्याशी रुचि वीरा का दावा

यूपी की मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा का बयान सामने आया है। वीरा ने कहा ‘पूरे हिंदुस्तान को नतीजे आने का इंतजार है। बदलाव की पूरी उम्मीद। शाम तक सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। शाम तक इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जो मेहनत की हैं उसके परिणाम का इंतजार है।

यूपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। यहां शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बढ़त हासिल कर ली है। जबकि एनडीए यहां पीछे चल रहा है।

  • बुलंदशहर में भाजपा के भोला सिंह आगे
  • बुलंदशहर में छठे राउंड में भोला सिंह 85585 वोटों से आगे

यूपी में पीएम मोदी के कई मंत्री चल रहे पीछे

यूपी के शुरुआती रुझानों में कई लोकसभा सीटों पर केन्द्रीय मंत्री पीछे चल रहे हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी करीब 18 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहीं हैं। जबकि मुजफ्फरनगर सीट पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पीछे चल रहे हैं। चंदौली सीट पर भी सपा आगे चल रही है। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय करीब 3435 वोट से पीछे हैं। मिर्जापुर लोकसभा सीट से अनुप्रिया पटेल करीब 1128 वोटों से पीछे चल रहीं हैं। उधर लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी करीब 4500 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अपने बेटे नकुलनाथ के पीछे चलने पर कहा है… जो है वो है। हम इस पर अध्ययन करेंगे। कमलनाथ ने कहा छिंदवाड़ा में यह लोगों का फैसला है लेकिन मध्य प्रदेश अभी मतगणना जारी रही है। अभी भी करीब 20 राउंड बाकी हैं।

छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के नकुलनाथ 16736 मतों से पीछे

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बढ़ा उलटफेर नजर आ रहा है। यहां सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू कांग्रेस से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नकुलनाथ शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश:भोपाल समेत 25 सीटों पर बीजेपी को बढ़त

  • मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे
  • छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा आगे
  • बीजेपी के बंटी साहू चल रहे आगे
  • नकुलनाथ बोले-छिंदवाड़ा की जनता आशीर्वाद देगी
  • गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर सिंधिया आगे
  • कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह 6,272 वोटों से पीछे
  • विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह आगे
  • कांग्रेस के भानू प्रताप 1942 वोटों से पिछड़े
  • इंदौर 9 बजे तक 15,634 वोटों की गिनती
  • बीजेपी के लालवानी को मिले 15367 वोट
  • भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा आगे
  • कांग्रेस प्रत्याशी अरुण 7,847 मतों से पीछे
  • ग्वालियर में बीजेपी प्रत्याशी भरत आगे
  • कांग्रेस कैंडिडेट प्रवीण पाठक से पीछे

लोकसभा चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं। इन रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन भी टक्कर देता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां भी रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें यह आम चुनाव कई मायनों में खास और ऐतिहासिक है। अगर एनडीए को जीत मिली तो पं.जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे नेता बन जाएंगे।

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर कड़ा मुकाबला

बारामती लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले महज 300 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं एनसीपी की सुनेत्रा पवार दूसरे नंबर पर चल रही हैं। महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यहां शुरुआती मतगण्ना के रुझानों में एनडीए 20 सीट पर तो विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।

गुजरात में बीजेपी 22 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

  • एनडीए गठबंधन बिहार में पीछे
  • बिहार में इंडिया गठबंधन आगे
  • रायबरेली से राहुल गांधी आगे

मैनपुरी से डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे

यूपी की मैनपुरी सीटे समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव करीब 11 हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं। मैनपुरी से बीजेपी ने जयवीर ठाकुर को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के बाद अब एनडीए प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। एनडीए के प्रत्याशी विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहे हैं।

  • यूपी में 42 सीट पर इंडिया गठबंधन 36 पर एनडीए आगे
  • उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी बीजेपी से भी आगे
  • उत्तरप्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है सपा
  • गुजरात में बीजेपी 22 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे
  • अमेठी में स्मृति इरानी और सुल्तापुर से मेनका गांधी पीछे

यूपी में बीजेपी रूझानों में पीछे

  • उत्तरप्रदेश में बड़ा उलटफेर रूझानों में इंडिया गठबंध आगे एनडीए पीछे
  • पूर्णिया से पप्पू यादव आगे
  • समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश में 35 सीटों पर बढ़क बनाए हुए है
  • सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे
  • हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत पीछे
  • कांग्रेस पार्टी 102 सीटों पर रूझानों में आगे
  • मैनपुरी से डिंपल यादव आगे
  • नार्थ इस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी आगे

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

पहले रुझान इंडिया गठबंधन के पक्ष में आया
वायनाड से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं
डाक मत पत्रों की शुरुआती गिनती में इंडिया गठबंधन ने  बढ़त बनाई थी
चुनाव नतीजे से पहले आरएलडी के जयंत चौधरी ने कहा जैसे-जैसे एनडीए के नवनिर्वाचित संसाधन सांसदों की गिनती होगी आने वाले समय में भारत के सर्व समाज की तेज रफ्तार से तरक्की तय होगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना आज मंगलवार 4 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो होने वाली है। करीब 80 दिन की लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक हुए 7 चरणों में 542 सीटों पर वोटिंग की गई थी। इसके बाद अब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं।

  • लोकसभा चुनाव की मतगणना
  • सुबह 8 बजे से मतगणना होगी प्रारंभ
  • करीब 80 दिन चली चुनावी प्रक्रिया
  • 51 पार्टियों के 8360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
  • 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक 7 चरणों हुई थी वोटिंग
  • 542 सीटों पर वोटिंग की गई थी
  • गुजरात की सूरत सीट बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है

प्रारंभिक रुझान जब नतीजों में बदलेंगे तो यह साफ हो जाएगा कि देश की सत्ता के सिंहासन पर कौन काबिज हो रहा हैं। एक ओर एनडीए है तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन। हालांकि 1 जून को अंतिम चरण के तत्काल बाद एग्जिट पोल जारी किये गये थे। जिसमें एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी के संकेत दिये गये।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वहीं चुनाव आयोग की ओर से सुबह 8 बजे से सभी 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी । सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। इस उसके बाद ईवीएम से गिनती शुरु की जाएगी। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले यह इवीएम से गिने जायेगा वहीं लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग होगी।

बहुमत के लिए चाहिए 272 सीट

एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर से देश में मोदी सरकार आ रही है। लेकिन एनडीए 400 पार जाते नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। जिसमें से सत्ता हासिल करने के लिए 272 सीट का बहुमत होना जरूरी हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 365 सीट तो इंडिया गठबंधन को 146 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य को 32 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आज यह भी साफ हो जाएगा कि एग्जिट पोल कितने सहीं साबित होते हैं।

Post Views: 556
Tags: # BJP's Ram Veer Singh Vidhuri ahead from South Delhi# BJP's Yogendra Chandauliya ahead from Delhi North West Delhi# East Delhi BJP Harsh Malhotra ahead# Manoj Tiwari of Delhi North East BJP ahead# New Delhi BJP Bansuri Swaraj ahead#Amethi Congress Committee KL Sharma#Amethi Lok Sabha Seat#Amethi Lok Sabha seat results#Bhopal Lok Sabha seat#BJP candidate from Bhopal Alok Sharma#BJP is the only ally#BJP's Kamaljeet Sehrawat ahead from West Delhi#Chhindwara Lok Sabha Seat#Congress Arun Srivastava from Bhopal#Congress candidate Kishori Lal Sharma#Congress candidate Nakulnath#Delhi Chandni Chowk Congress candidate JP Aggarwal#Lok Sabha election date announced#Lok Sabha Election Result 2024 Update#NDAVS India Coalition#Smriti Irani BJP#UP 80 seat Matribhashabjp vs congresslucknowPriyanka GandhiUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version