Monday, May 12, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव, क्यों कम हो रहा मतदाताओं में उत्साह, 15 साल में UP-बिहार सहित इन राज्यों में कम होता गया मतदान %…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 2, 2024
in दिल्ली, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
The voting percentage in the Lok Sabha elections is decreasing and the enthusiasm among the voters is decreasing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा के लिए चुनाव खत्म हो चुका है। अब 4 जून को नतीजे आएंगे। अगर 7 चरणों की वोटिंग का ट्रेंड देखें तो पिछले तीन चुनावों के मुकाबले पहली बार ऐसा हुआ है जब वोटिंग प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। 9 बड़े राज्यों में केवल महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ही वोटिंग प्रतिशत में 2019 के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है।

  • महाराष्ट्र पहली बार 6 पार्टियों के बीच करीबी चुनावी लड़ाई
  • महाराष्ट्र में मतदान में बहुत मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई
  • महाराष्ट्र में पिछले 3 चुनावों से वोटिंग प्रतिशत बढ़ता रहा
  • यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 15 साल में पहली बार वोटिंग प्रतिशत में कम
  • यूपी और पश्चिम बंगाल में 2 प्रतिशत कम वोटिंग हुई
  • मप्र और गुजरात में 4% कम वोटिंग हुई

2009 के चुनाव में लोकसभा चुनाव की 543 सीटों पर 58.21% वोटिंग हुई थी। इसके बाद 2014 में 66.44% और 2019 के चुनाव में 67.4% मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 66.07% ही वोटिंग दर्ज की गई है। इस बार मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात में एनडीए और इंडिया गठबंधन में एकतरफा मुकाबाना माना जा रहा है। लेकिन यहां भी वहां वोटिंग के प्रतिशत में करीब 4 से 5% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Related posts

सीमा पर सीज फायर…भारत में सियासी फायर जारी…जानें क्यों रखी विपक्ष ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग…पहलगाम से सीजफायर तक विपक्ष चर्चा के लिए अड़ा!

सीमा पर सीज फायर…भारत में सियासी फायर जारी…जानें क्यों रखी विपक्ष ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग…पहलगाम से सीजफायर तक विपक्ष चर्चा के लिए अड़ा!

May 12, 2025
BJP leader Navneet Rana receives death threat from Pakistan

बीजेपी की इस नेत्री को मिली पाकिस्तान से ये धमकी…फोन कर कहा ‘न सिंदूर बचेगा और न सिंदूर लगाने वाली’

May 12, 2025

उधर सबसे उलझे हुए राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पहली बार 6 पार्टियों के बीच करीबी चुनावी लड़ाई देखने को मिली है। महाराष्ट्र में मतदान में बहुत मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल महाराष्ट्र में पिछले 3 चुनावों से वोटिंग प्रतिशत बढ़ता रहा है, जो इस बार भी कायम रहा। वहीं दूसरी ओर लोकसभा की सबसे अधिक सीटों वाले राज्य यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 15 साल में पहली बार वोटिंग प्रतिशत में कम दर्ज की गई है।

अमूमन बहुत अधिक मतदान होने से ऐसा संदेश माना जाता है कि वहां परिवर्तन हो सकता है। मतदाताओं की भीड़ सत्ता परिवर्तन लिये उमड़ी है। वहीं बहुत अधिक परिवर्तन न होना यह संकेत देता है कि मतदाताओं के मन में सत्ता परिवर्तन की चाह नहीं है। जिसे सत्ताधारी दल अपने पक्ष में एक उम्मीद के रूप में देखता है। हालांकि यह मिथक कई बार टूटा भी है।

यह है वोटिंग का हिसाब

यूपी और पश्चिम बंगाल में 2 प्रतिशत तो मप्र और गुजरात में 4% कम वोटिंग हुई है।

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डाले तो 2024 में जहां बंगाल 79.97, 2019 में 81.76, 2014 में 82.22 और 2009 में 81.4 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ में 2024 में 72.80 तो 2019 में 71.64, 2014 में 69.39 और 2009 में 55.28 वोटिंग हुई है।

तमिलनाडु में 2024 में 69.72, 2019 में 72.44, 2014 में 73.74 और 2009 में 73.03 वोटिंग हुई।

मध्यप्रदेश में 2024 में 61.61 प्रतिशत 2019 में 71.20, 2014 में 61.61 और 2009 में 51.16 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

राजस्थान में 2024 61.53, 2019 में 66.34 और 2014 में 63.11 ते 2009 में 48.4 प्रतिशत वोटिंग हुई।

महाराष्ट्र में 2024 में 61.31, 2019 में 61.02,2014 60.32 और 2009 में 50.71 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

गुजरात में 2024 60.13, 2019 में 64.51, 2014 में 63.66 और 2009 में 47.9 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

यूपी में 2024 में 57.13 तो 2019 में 59.18, 2014 में 58.42 और 2009 में 47.76 वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा दर्ज किया गया।

​इसी तरह बिहार में 2024 में 56.96, 2019 में 57.33 और 2014 में 56.26 तो 2009 में 44.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

अंतिम चरण में भी नहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह

वहीं लोकसभा चुनाव के 7वें चरण की बात की जाए तो पंजाब और ओडिशा में वोटिंग प्रतिशत में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई है। इन राज्यों में हर जगह पहले की अपेक्षा कम मतदान हुआ है। आंकड़े देर रात 12 बजे जारी किये गये है। जिनमें अनुसार ..
राज्य                 2024        2019    2014       2009

उत्तर प्रदेश       55.59        58.42   55.52       45.09
बिहार              51.88        51.3     51.14       39.69

चंडीगढ़           67.90        70.61    73.71        65.51
पंजाब             61.32        65.88     70.61       69.75
प. बंगाल         73.79       78.77      79.02         78.4
झारखंड          70.66        71.52     68.86        55.66
ओडिशा          70.67        74.53     75.05         68.45
हिमाचल          70.07        70.61     73.71        65.51

Post Views: 162
Tags: #decreasing enthusiasm among #voters is decreasing#voting percentageLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

slide 1 to 3 of 3
भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

स्पेशल
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi has been given charge of the Territorial Army

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

स्पेशल
Fake news factory operating from Pakistan amidst tension

सावधान…तनाव के बीच पाकिस्तान से चल रही फेक न्यूज की फैक्ट्री…! ऐसे जानें इन फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स की सच्चाई

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 12, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version