Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में काउंटिंग शुरू,अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में बीजेपी आगे, केजरीवाल आज जाएंगे तिहाड़ जेल

DigitalDesk by DigitalDesk
June 2, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना जारी, अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में बीजेपी आगे

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग

लोकसभा चुनाव के साथ हुए पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम और अरुणाचल के प्रदेश विधानसभा चुनावों का फैसला आज 2 जून रविवार को आने वाला है। इन दोनों राज्यों में मतगणना चल रही है। बता दें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनावों भी कराये गये थे। जिसके लिए रविवार को फैसले का दिन है। इन दोनों ही राज्यों में इस बार किसकी सरकार बनेगी यह दोपहर तक साफ हो जाएगा। अरुणाचल प्रदेश में मतगणना सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गई थी। यहां सबसे पहले पोस्टल बैलेट यानी डाक मत पत्रों की गिनती की गई।

केजरीवाल आज जाएंगे तिहाड़ जेल, जमानत खत्म

दिल्ली की आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाए गए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज 2 जून रविवार को जेल जाना ही होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए केजरीवाल को राहत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी यह समयसीमा आज रविवार को समाप्त हो रही है। वहीं दूसरी ओर ट्रायल कोर्ट ने भी केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सोमवार 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा, आपस में टकराईं दो मालगाड़ियां

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हो गया। यहां सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित माधोपुर चौकी के पास रविवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे रेल हादसा हो गया। यहां दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें एक माल गाड़ी का इंजन पटरी पर पलट गया। जिससे पैसेंजर गाड़ी भी इस हादसे की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो लोको पायलट गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिनकी पहचान सहारनपुर यूपी के रहने वाले विकास कुमार और हिमांशु कुमार के रुप में हुई है। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।

मौसम में बदलाव का दौर,कम हो रहा हीटवेव का असर, आज 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव से हीटवेव का असर अब धीरे धीरे कम होने लगा है। प्री मानसून गतिविधियों से बढ़ते तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार 1 जून को देश के सिर्फ 8 शहरों में ही दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया। वहीं दूसरे दिन आज रविवार 2 जून को दिल्ली समेत देश के 27 राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। कुछ दक्षिणी राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।जबकि केरल में मानसून 30 जून से शुरू हो चुका है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, और त्रिपुरा शामिल हैं।

Post Views: 290
Tags: #Fatehgarh Sahib#Pradesh Assembly Election#Sikkim Arunachalbig accidentkejriwalTihar Jailvote counting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version