Saturday, June 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का आज थमेगा प्रचार, पीएम मोदी आज लगाएंगे विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान,सोने की तस्करी मामले में शशि थरूर का PA गिरफ्तार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी लगाएंगे विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार की शाम को चुनाव का प्रचार थमने के बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी जाएंगे। जहां वे तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 1 जून तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। बता दें पीएम आज गुरुवार को शाम पौने पांच बजे तिरुवनंतपुरम के जरिए हेलीकॉप्टर कन्याकुमारी पहुंचेंगे। जहां वे 1 जून को दोपहर साढ़े 3 बजे तिरुवनंतपुरम लौटेंगे।

इसरो ने किया अग्निकुल का मिशन अग्निबाण SOrTeD-01 लॉन्च

इसरो ने दुनिया के पहले 3D रॉकेट अग्निबाण की सफल लॉन्चिंग कीहै। आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा से इसे लॉन्च किया गया है। बता दें चेन्नई की निजी स्पेस कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस की ओर से सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डेमॉन्सट्रेटर रॉकेट को तैयार किया गया था। इसके इंजन का नाम अग्निलेट इंजन है। यह पूरी तरह से थ्रीडी प्रिंटेड है। साथ ही करीब 6 किलो न्यूटन की शक्ति से पैदा करने वाला यह एक सेमी-क्रायोजेनिक इंजन है। इस बार इस रॉकेट को पारंपरिक गाइड के बजाए वर्टिकल लिफ्ट ऑफ किया गया।

Related posts

Venezuela ruin Earthquake

क्या भ्रष्टाचार बना वेनेजुएला की तबाही का सबसे बड़ा कारण? भूकंप ने खोली सिस्टम की पोल

June 27, 2026
230 MLA BJP and Congress

230 विधायकों की संपत्ति जांच पर सियासी संग्राम…मंत्री राकेश सिंह के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

June 27, 2026

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का आज थमेगा प्रचार

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर 1 जून को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज गुरुवार की शाम 6 बजे से लाउडस्पीकर प्रतिबंधित होने के चलते प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है।

1 जून को होगी 7वें चरण की वोटिंग

  • गुरुवार की शाम 6 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार
  • आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
  • 8 राज्य – 57 सीट, 1 जून को मतदान

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिग्गजों का दौरा

  • पीएम मोदी आज भरेंगे पंजाब में चुनावी हुंकार
  • पंजाब के होशियारपुर में पीएम करेंगे विशाल रैली
  • BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा
  • पंजाब दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा
  • बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मांगेंगे वोट

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को झारखंड के दुमका के बाद ओडिशा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी का झारखंड और उड़ीसा दौरा

  • झारखंड के दुमका में राहुल करेंगे चुनाव प्रचार
  • उड़ीसा के बालेश्वर में करेंगे चुनाव प्रचार
  • बालेश्वर के सन मैतीपुर में राहुल गांधी की चुनावी रैली
  • कांग्रेस के पक्ष में करेंगे रैली

आज थमेगा प्रचार, यूपी की 13 सीटों पर सबकी नजर

लोकसभ चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा,जिसमें यूपी की 13 सीटें भी शामिल हैं। अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। यूपी में अब मोदी-योगी के गढ़ पर सभी की नजर टिकी हुई है। यूपी की 13 सीटों में से सबसे अधिक 28 उम्मीदवार घोसी सीट पर हैं और सबसे कम सात-सात उम्मीदवार वाराणसी के साथ देवरिया में हैं। वहीं महाराजगंज और बांसगांव में आठ-आठ तो कुशीनगर और सलेमपुर में नौ-नौ प्रत्याशी है। इसी प्रकार गाजीपुर, मीरजापुर और चंदौली में 10-10 तो राबर्ट्सगंज में 12 प्रत्याशी, गोरखपुर और बलिया सीट पर 13-13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 2 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877 मतदाता करेंगे।

सोने की तस्करी मामले में शशि थरूर का PA गिरफ्तार

केरल के तिरुवंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के शिवकुमार को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। थरुर के पीए पर तय सीमा से ज्यादा सोना अपने पास रखने का आरोप है। शिवकुमार दुबई से लौट रहे थे। उनके कब्‍जे से अवैध तरीके से भारत लाया गया सोना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शिवकुमार आईजीआई एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गये गोल्ड का हैंड ओवर ले रहे थे तभी कस्टम विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
  • सोने की तस्करी से जुड़ा है गिरफ्तारी का मामला
  • कस्टम विभाग ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया
  • गोल्ड स्मगलिंग के मामले में की गई है गिरफ्तारी
Post Views: 108
Tags: #Agnibaan SOrTeD 01 Launch#Lok Sabha Elections Final Phase#PM Narendra Modi Meditation#Shashi Tharoor PA arrested#Vivekananda Rock Memorial
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version