Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मुस्लिम OBC आरक्षण और सियासत…कोर्ट के आदेश को न मानने का ऐलान करने वाली ममता की क्यों जागी मुस्लिमों को लेकर ममता…बीजेपी को मिला चुनावी मुद्दा..!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 23, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Kolkata High Court OBC Reservation Politics West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोलकाता हाई कोर्ट ने 2010 से 77 समुदायों को बांटे गये ओबीसी के सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है। जिन 77 समुदायों को ममता बनर्जी की सरकार ने यह सर्टिफिकेट बांटे थे उनमें से अधिकांश मुस्लिम धर्म से जुड़े हुए थे। यही वजह है कि चुनाव के मौसम में अब यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। बीजेपी ने इसे लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है तो वहीं टीएमसी अब कोर्ट के इस आदेश को मानने से ही इनकार कर रही है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ओबीसी आरक्षण रद्द करने के कोर्ट के फैसले के लिए भी भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है। ममता का कहना है कुछ लोगों ने ओबीसी के हितों पर कुठाराघात करने के लिए अदालत की शरण ली और उन्होंने अदालत में याचिकाएं दायर कीं। इसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • ममता सरकार में OBC कोटा में अंदर मुस्लिम आरक्षण
  • कोलकाता हाईकोर्ट ने खारिज किया ममता सरकार का आरक्षण सिस्टम
  • कोलकाता हाई कोर्ट ने रद्द किये ओबीसी सर्टिफिकेट
  • 2010 से 77 समुदायों को बांटे गये थे ओबीसी सर्टिफिकेट
  • 77 समुदायों को ममता बनर्जी सरकार ने बांटे थे ओबीसी सर्टिफिकेट
  • सामने आया ममता बनर्जी का बड़ा बयान
  • ‘कोर्ट के फैसले का सम्मान,लेकिन खत्म नहीं होगा मुस्लिम ओबीसी आरक्षण’
  • पीएम मोदी ने बताया कोर्ट के फैसले का विपक्ष पर तमाचा

ममता बनर्जी ने कोर्ट के इस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती देने का संकेत दिये। ममता ने इसके साथ ही अपनी आवाज को बुलंद करते हुए यह भी कहा कि वे कोर्ट का सम्मान करती हैं, लेकिन मुस्लिमों को दिये जाने वाले ओबीसी आरक्षण से बाहर रखने वाले फैसले को वे स्वीकर नहीं करेंगी।

कोर्ट का फैसला विपक्ष के लिए एक करारा तमाचा—मोदी

वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ओबीसी के दर्जे को रद्द करने के कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इस फैसले को विपक्ष के लिए एक करारा तमाचा बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी इंडिया गठबंधन का तुष्टीकरण का जुनून हर सीमा को पार कर चुका है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इन वर्गों को ओबीसी घोषित करने में केवल धर्म को ही आधार मानकर वास्तव में एकमात्र मापदंड जान पड़ता है।

दरअसल पश्चिम बंगाल में करीब 17 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी के लिए रखा गया है। राज्य की ममता सरकार ने ओबीसी को OBC A और OBC B दो वर्गों में बांट रखा है। जिसमें ओबीसी A का अर्थ है अति पिछड़ा और ओबीसी B में सिर्फ पिछड़ा वर्ग को शामिल किया गया है।

रोहिंग्या और बांग्लादेशी को शामिल करने का आरोप

पश्चिम बंगाल में विवाद इस बात को लेकर है कि ममता सरकार ने पिछले दस साल में जिन समुदायों को इस ओबीसी वाली सूची में शामिल किया है। उनमें सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय को दी गईं हैं। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल सरकार पर यह आरोप भी लगे हैं कि रोहिंग्या और बांग्लादेश से आने वाले दूसरे लोगों को भी सरकार ने इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

81 में से 56 मुस्लिम समुदाय को मिल रहा था ओबीसी आरक्षण

राज्य सरकार के आंकड़े पर गौर करें तो ओबीसी A में शामिल करीब 81 समुदायों को आरक्षण देने की बात कही गई है। जिनमें से मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 56 समुदाय हैं। इसी तरह जो ओबीसी बी सूची में 99 समुदायों को जगह दी है। जिसमें 41 अकेले मुस्लिम धर्म से जुड़ी थीं। ओबीसी ए और ओबीसी बी के आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में करीब 179 समुदायों को इस समय ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। वहां अकेले मुस्लिमों के करीब 118 समुदायों को इसका सीधा सीधा लाभ मिल रहा है।

Post Views: 269
Tags: #Kolkata High Court#West Bengal Chief Minister Mamata Banerjeeobc reservationPolitics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version