Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी..कहा सपा के राज में आतंक का गढ़ था आजमगढ़!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
UP CM Yogi Adityanath election public meeting Modi government Uttar Pradesh Azamgarh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के छठे चरण को लेकर प्रचार अब चरम पर पहुंच गया है। 26 मई को 7 राज्य की 57 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट भी शामिल है। जहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के घिनहापुर खरियानी में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ की पहचान आतंक के गढ़ के रुप में बना दी गई थी। देश और प्रदेश में कहीं भी आतंकी धमाके होते थे तो आजमगढ़ का ही नाम आता था। लेकिन पिछले दस साल में कहीं कोई आतंकी घटना को अंजाम नहीं दिया गया। सीएम योगी ने कहा आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तानी सफाई देने लगते हैं।

  • आज प्रदेश में बना रहा अपनी नई पहचान
  • आजमगढ़ भविष्य में और बेहतर होगा
  • सीएम योगी ने की चुनावी जनसभा
  • ‘चार चरण में बौखलाया विपक्ष’
  • ‘फिर मोदी सरकार की आवाज गूंज रही’

योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन की जमकर खिंचाई की

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस ,सपा और बसपा पर भी निशाना साधा और कहा पिछली सरकारों के दौरान अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं लेकिन आज प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामभक्तों की आवभगत की जाती है। मुख्यमंत्री योगी रविवार को यहां मेहनगर में अपनी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को समर्थन देने के लिए सीएम योगी ने क्षेत्र की जनता से अपील की। इसके साथ ही सीएम ने सरकारी योजनाओं पर भी अपनी बात रखी। आजमगढ़ के घिनहापुर खरियानी में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी इस जनसभा के कई कयास लगाए जा रहे हैं। सदर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को समर्थन देने के लिए सीएम योगी ने जनता से अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं पर भी अपनी बात रखी। सीएम का कार्यक्रम साढ़े 10 बजे तय था लेकिन कुछ विशेष कारणों से सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर करीब आधा घंटा देर से पहुंचे, लेकिन भीड़ बनी रही।

योगी आदित्यनाथ ने इस जनसभा में इंडी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा देश इनकी सच्चाई को लोग अच्छी तरह जान रहे हैं। आज के दौर में इन परिवारवादियों से सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। बता दें इससे पहले साीएम योगी ने जनसभा में आए सभी लोगों का जयश्री राम का नारा लगाकर अभिवादन किया।

आजमगढ़ के फूलपुर में चुनावी जनसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के फूलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा चार चरणों के चुनाव संपन्न हुए हैं। पांचवा चरण सोमवार को होगा। चार चरणों के चुनाव के रुझान इस बात को दर्शाते हैं कि विपक्ष के अंदर मची खलबली, बौखलाहट उनकी हार को स्पष्ट प्रदर्शित करता है पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है ‘फिर एक बार मोदी सरकार। बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ी प्रचंड गर्मी के बाद भी चुनावी गर्मी हावी रही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में इंडिया गठबंधन को अवसरवादी, परिवार वादी और तुष्टिकरण वादी का गठबंधन बताया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए इंडिया गठबंधन की जमकर खिंचाई की।

Post Views: 221
Tags: # Azamgarh#Election Public Meeting#Modi governmentUP CM Yogi AdityanathUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version