आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से की गई मारपीट का मुद्दा सियासत के साथ ही कानूनी रंग भी लेता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार और खुद सीएम केजरीवाल भी घिरते जा रहे हैं। दरअसल स्वाति मालीवाल ने उनकी मौजूदगी में सीएम हाउस में मारपीट अपने साथ मारपीट का आरोप बिभव पर लगाया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस में तीस हजारी कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने बताया कि जिस समय स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई। उस समय का सीएम हाउस का सीसीटीवी फुटेज गायब है। इतना ही नहीं आरोपी विभव कुमार ने भी अपना आईफोन फॉर्मेट कर दिया है।
- AAP की राज्यसभा सांसद हैं स्वाति मालीवाल
- मालीवाल से सीएम आवास पर हुई मारपीट
- मारपीट के मामले पकड़ा तूल
- पांच दिन की पुलिस कस्टडी में विभव कुमार
- पुलिस ने कहा — घटना के दौरान का सीसीटीवी ब्लैंक शो हो रहा
- नहीं मिला है घटना के समय का सीसीटीवी
- अतिरिक्त लोक अभियोजक ने कोर्ट को बताया
- हमने डीवीआर मांगा वह पेन ड्राइव में दिया वह भी खाली
- पुलिस को आईफोन दे दिया गया, पासवर्ड नहीं बताया
- विभव ने किया फोन को फ़ॉर्मेट
इधर स्वाति मालीवाल ने इस मामले में बड़ा दावा किया कि उनके साथ सीएम हाउस में जब मारपीट हुई उस समय सीएम केजरीवाल खुद वहां मौजूद थे। अब सीएम हाउस का उस जगह का उस समय का सीसीटीवी फुटेज गायब हो गया है। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि जो भी वीडियो अब जारी किए जा रहे हैं वे एडिट किए हैं।
बता दें आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी विभव कुमार को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में सौंप दिया है। शनिवार 18 मई को जब विभव कुमार की पुलिस कस्टडी की मांग को लेकर तीस हजारी कोर्ट में बहस हो रही थी। तब इस दौरान बाद ही हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस का पक्ष रखते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने विभव कुमार की हिरासत पर बहस की। श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने डीवीआर मांगा जिसे पेन ड्राइव में दिया गया लेकिन जो पेन ड्राइव दी गई उसमें फुटेज नहीं थे। फुटेज खाली पाए गए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को जो आईफोन दिया गया लेकिन अब तक आरोपी विभव कुमार ने अपने इस आईफोन का पासवर्ड पुलिस को नहीं बताया है। साथ इससे पहले आईफोन को फॉर्मेट भी कर दिया गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा आरोपी घटना स्थल पर मौजूद था। वही विभव कुमार के वकील राजीव मोहन ने कोर्ट में कहा कि मोबाइल को फॉर्मेट किए जाने की बात सही भी है तो उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
आखिर आईफोन का पासवर्ड क्यों नहीं दे रहा बिभव
बता दे सीएम अर्जुन अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार को शनिवार को दिल्ली की एक मजिस्ट्रेट पेश किया गया था। जहां दिल्ली पुलिस ने दलील ली की स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के पीछे और उसके कारण जानने के लिए विभव कुमार से पूछताछ करना जरूरी है। उनकी हिरासत आवश्यक है। ऐसे में पुलिस ने बताया कि विभव कुमार ने जांच एजेंसी को अपना जो आईफोन दिया है उसका पासवर्ड नहीं बताया। साथ ही डिवाइस में खराबी के चलते उनका आईफोन मुंबई में फॉर्मेट कर दिया गया। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा कि मोबाइल को फोन फॉर्मेट करने से पहले उसका डाटा क्लोन करना पड़ता है और डाटा को फिर से हासिल करने के लिए विभव कुमार को मुंबई ले जाना पड़ता।
मैं चीख-चीख कर कह रही थी विभव ने की मारपीट-मालीवाल
अदालत में हुई बहस के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें पहले विभब कुमार ने पीटा मारा थप्पड़ मारे। लात मारी और जब उन्होंने खुद को छुड़ाकर 112 पर कॉल की तो बाहर जाकर सुरक्षा गार्ड को बुला लिया गया। विभव खुद वीडियो बना रहा था। जबकि सिक्योरिटी के अधिकारियों को वे बार-बार बता रही थी कि उनके साथ मारपीट हुई है। विवेक कुमार ने उन्हें पीटा है लेकिन अब इस पूरे हिस्से का वीडियो एडिट कर दिया गया है। जो वीडियो रिलीज किया गया वह 50 सेकंड का है। उस समय का है जब वह सिक्योरिटी गार्ड को समझा समझा कर खींच चुकी थीं। साथ ही मालीवाल ने कहा कि फोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो डिलीट कर दी गई। इतना ही नहीं सीसीटीवी फुटेज भी गायब कर दिए गए यह साजिश है और साजिश की हद है।





