Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

आज होगा दिवंगत सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार,जेपी नड्डा होंगे शामिल,बिहार में शोक ​की लहर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Condolences on the demise of former Deputy Chief Minister of Bihar Sushil Kumar Modi funeral
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार 13 मई को निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। बता दें सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व डिप्टी सीएम के निधन से बिहार में शोक की लहर छा गई। देश भर से राजनीतिक दल के नेता और समाज सेवी स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई राजनीति पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

कैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद राजनीति दल और राजनीतिक हस्तियों की ओर से शोक व्यक्त किया जा रहा है। दिवंगत सुशील मोदी का बिहार की राजनीति में बड़ा कद माना जाता था। वे छात्र जीवन में ही सक्रिय राजनीति में आ गए थे। सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है। यहा पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। सुशील कुमार मोदी के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्रियों और बिहार के सभी नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिवंगत सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि दी है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026
  • बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री का निधन
  • दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस
  • कैंसर होने की बीमारी से जूझ रहे थे सुशील कुमार मोदी
  • 72 वर्ष के थे सुशील कुमार मोदी
  • दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं
  • एमपी के CM मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त
  • ‘सुशील मोदी का लंबा छात्र राजनीति सफर रहा है’
  • ‘यह संगठन प्रदेश और देश के लिए क्षति’
  • यूपी के CM योगी का आज वाराणसी में कार्यक्रम
  • कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मैंने एक सच्चा मित्र खो दिया— प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी पार्टी में सम्मानित सहयोगी थे कई दशकों के मित्र सुशील मोदी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें “बिहार में बीजेपी के उदय और सफलता” का श्रेय दिया। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पुरानी फोटो साझा करते हुए लिखा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी के साथ दशकों से उनके मित्र रहे सुशील मोदी जी के निधन से वे अत्यंत दुखी हैं। बिहार में बीजेपी के उत्थान और पार्टी की सफलता के पीछे स्वर्गीय सुशील मोदी का अमूल्य योगदान रहा है। पीएम ने लिखा आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए सुशील कुमार मोदी ने छात्र राजनीति से ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वे बेहद मेहनती तो थे ही मिलनसार विधायक के रूप में भी जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर सुशील कुमार मोदी की समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय काम किया। पीएम ने लिखा जीएसटी बिल पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव ही स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिवार और समर्थकों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।

बिहार ने राजनीति के एक प्रतिष्ठित पुरोधा को विदाई दी: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा सुशील कुमार मोदी के निधन से आहत हैं। सुशील कुमार मोदी की राजनीति गरीब पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। शाह ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि  राजनीतिक क्षेत्र से उनके जाने से जो खालीपन आया है। सुशील कुमार मोदी के आ​कस्मिक निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है जिसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी दिवंगत सुशील कुमार मोदी के शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे मोदी:नीतीश

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने फोन पर दिवंगत सुशील कुमार की पत्नी से बात कर संत्वना दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने शोक संदेश में लिखा उनका सुशील मोदी के साथ घनिष्ठ संबंध था। भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। वे एक अच्छे दोस्त और ईमानदार और मेहनती नेताओं में से एक थे। सुशील कुमार मोदी के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है।

सुशील कुमार पटना यूनिवर्सिटी के समय से मित्र थे:लालू यादव

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा है कि ‘पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय से यानी पिछले करीब 51-52 साल से वे उनके दोस्त थे।

हमारे अभिभावक थे सुशील कुमार मोदी: तेजस्वी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सुशील कुमार मोदी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर वे अत्यंत दुखी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें।

Post Views: 256
Tags: #Condolences on the demise of #former Deputy Chief Minister Bihar Sushil Kumar Modi#funeral
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version