Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

Amit Shah in Bhopal : कल अमित शाह का भोपाल दौरा, हिंदी में MBBS की पढ़ाई का करेंगे शुभारंभ

Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय) by Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय)
November 8, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, शहर और राज्य
0
Amit Shah in Bhopal : कल अमित शाह का भोपाल दौरा, हिंदी में MBBS की पढ़ाई का करेंगे शुभारंभ

फाइल फोटो।

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रविवार को भोपाल दौरे पर होंगे। शाह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई का शुभारंभ पुस्तकों के विमोचन के साथ करेंगे। इसी के साथ मप्र हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

कार्यक्रम स्थल का जायला लेते विश्वास सारंग।

जायजा लेने पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री

अमित शाह के दौरे से पहले मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा में सारंग ने कहा कि 16 अक्टूबर, रविवार को देश के इतिहास में मध्य प्रदेश वह पहला राज्य बनने वाला है, जो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करेगा। उन्होंने कहा केंद्रीय गृह अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हम मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मप्र की सरकार ने ये बड़ा काम किया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने कई इतिहास रचे हैं।

एक बार फिर आपके मार्गदर्शन में आगामी 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश को हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला देश का पहला राज्य होने का गौरव प्राप्त होगा।#MP_में_हिंदी_में_MBBS pic.twitter.com/GJqqX1sY6p

— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) October 15, 2022

तीन पुस्तकों का होगा विमोचन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हिंदी पाठ्यक्रम की तीन पुस्तकों (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बॉयो केमिस्ट्री) का विमोचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश, देश एवं हिंदी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रदेशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्र और आमजन सम्मिलित होंगे।

भोपाल से ग्वालियर जाएंगे गृह मंत्री

भोपाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास करने के लिए ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां वे विशेष रूप से जय विलास पैलेस (सिंधिया महल) भी जाएंगे, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। उनकी सुरक्षा में 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात होंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Post Views: 365
Tags: Amit ShahBhopal NewsMBBSVishwas Sarang
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version