Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव: MP में आखरी चरण का मतदान, मालवा-निमाड़ की 8 सीटों का चुनावी समीकरण..इन सीटों पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक..!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2024
in मुख्य समाचार
0
Voting in the last phase of Madhya Pradesh Lok Sabha elections electoral equation of eight seats of Malwa Nimar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में यह आखिरी चरण का मतदान होगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सभी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। एमपी में चौथे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब चौथे चरण की बारी है। कांग्रेस और बीजेपी तमाम दिग्गज नेता चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जमकर पसीना बहाते नजर आए। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत 2019 से कम नजर आया। जिसे लेकर सियासी दलों के साथ चुनाव आयोग ने भी तैयारी कर ली है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी की ओर से जीत के दावे किये जा रहे हैं। चौथे चरण की आठ सीटों को लेकर तमाम दलों के अपने-अपने दावे और वादे किए जा रहे हैं।

  • तीन चरणों में अब तक 21 सीटों पर मतदान संपन्न
  • चौथे चरण में एमपी की आठ सीटों पर 13 मई को मतदान
  • मालवा-निमाड़ अंचल की है सभी आठ सीट
  • 2019 में बीजेपी ने दर्ज की थी इन सीटों पर जीत
  • इस बार कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने की उम्मीद
  • कई सीटों पर मुस्लिमों आबादी के हाथ में हार जीत

सियासी दल और चुनाव आयोग को मत प्रतिशत की चिंता

जिन सीटों पर चौथे चरण में चुनाव होना है। उनमें देवास, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा शामिल है। यह वह सीट हैं जिन पर चौथे चरण में मतदान होना है। 2019 चुनाव में इन सीटों का वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो सबसे पहले देवास लोकसभा सीट की बात की जाती है। जहां 2019 में 79.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। उज्जैन में 75.4 प्रतिशत, मंदसौर में 77.84, रतलाम में 75.66% मतदान हुआ था। धार लोकसभा सीट पर 2019 में 75.25, इंदौर में 69.31, खरगोन में 77.82, खंडवा में 76.9% मतदान दर्ज किया गया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आठ सीट पर मैदान में 74 प्रत्याशी

मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनाव अब अपने अंतिम यानी चौथे चरण में पहुंच गया है। जिसमें 13 मई को प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इस दौरान मालवा और निमाड़ की 8 सीटों पर मतदाताओं की कतार लगेंगी। इन 8 सीटों पर 74 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें देवास में 8, उज्जैन में 9, मंदसौर में 8, रतलाम में 12, धार 7, इंदौर 14, खरगोन 5 और खंडवा लोकसभा सीट पर 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। मालवा निमाड़ में दिलचस्प बात यह भी है कि इन सीटों पर मुस्लिम मतदाता का भी बोलवाला नजर आ रहा है।

आखरी चरण में मुस्लिम फैक्टर

एमपी के चुनावी समीकरण पर विधानसभा बार अगर नजर डाले तो इंदौर—1 और 5, महू, राउ, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, जावरा, शुजालपुर, शाजापुर, आगर मालवा यह ऐसे क्षेत्र हैं जहां मुस्लिम आबादी अच्छी खासी संख्या में है। ऐसे में प्रदेश की आठ बची हुई लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में यह वर्ग बड़ी भूमिका निभाएगा। यही वजह है कि चौथे चरण को लेकर कांग्रेस दावा कर रही है कि मतदाता महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर इस बार वोट करने निकलेंगे। चौथे चरण में भी सभी आठ सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इंदौर को छोड़कर कांग्रेस सभी की सभी सीट जीतने का दावा कर रही है। वहीं बीजेपी का दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह मालवा निमाड की सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी अपना परचम फहराएंगे। बता दे 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मालवा निमाड अंचल की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में भाजपा नेता इन सीटों पर जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी पर तुष्टिकरण और लूट का आरोप लगाने के साथ रंगभेद वर्ग भेद का भी काम करने का आरोप लगा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल ने भी यहां बहाया था प्रचार में पसीना

मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के लिए मालवा निमाड़ की दिन 8 सीटों पर मतदान होना है। वहां मुकाबला कितना रोचक है इसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी तक इन सीटों पर प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इतना ही नहीं कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी यहां पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि यह 4 जून को ही पता चलेगा कि मालवा निमाड की जनता इस बार किसे अपना प्रदेश प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करती है। दूसरे और तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की बारी है कौन किस पर भारी पड़ेगा यह सभी की नजर इस पर टिकी हुई है।

Post Views: 178
Tags: #last phase of voting #8 Lok Sabha seat votingMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version