Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: क्या इंदिरा गांधी के पोते को भी उतना ही लाड-प्यार देंगे रायबरेली के मतदाता …!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Lok Sabha elections Rae Bareli high profile seat of UP Rahul Gandhi Amethi KL Sharma
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही यूपी की हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब कांग्रेस ने यह सस्पेंस खत्म कर दिया है। जी हां कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि वायनाड के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 20 मई को रायबरेली और अमेठी में वोटिंग होगी।

दादा फिरोज गांधी-दादी इंदिरा गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी…!

  • वायनाड पर हो चुका है मतदान
  • 20 मई को होगी रायबरेली और अमेठी में वोटिंग
  • अब रायबरेली में होगी राहुल गांधी की परीक्षा
  • बीजेपी के दिनेश सिंह से रायबरेली में राहुल की टक्कर
  • स्मृति ईरानी के सामने उतरेंगे केएल शर्मा
  • मोदी लहर में भी रायबरेली सीट पर जीती थी कांग्रेस
  • सोनिया ने पहले लिखा था रायबरेली की जनता को भावुक पत्र

रायबरेली से यदि कांग्रेस किसी ओर से टिकट देती तो लड़ाई चुनाव से पहले ही खत्म हो जाती। ऐसे में यूपी कांग्रेस कमेटी ने पार्टी हाईकमान से गांधी परिवार के ही सदस्य को यहां से चुनाव मैदान में उतारने की बात कही थी। जिस पर लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल को मैदान में उतारा है। वहीं गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा अमेठी से चुनावी मैदान में उतर कर गांधी परिवार पारंपरिक सीट पर से चुनाव लडेंगे। अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी का मुकाबला गांधी परिवार के करीबी के एल शर्मा से होगा। तो वही रायबरेली में चुनावी लड़ाई दिनेश प्रताप सिंह वर्सेस राहुल गांधी होगी। दरअसल कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से प्रत्याशियों का ऐलान किया है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। बीजेपी ने रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। यह वही दिनेश प्रताप सिंह है जिन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था। जहां वे करीब 1 लाख 60 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

स्मृति ने राहुल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

वैसे तो यूपी की रायबरेली और अमेठी दोनों लोकसभा सीट गांधी नेहरु परिवार की पारंपरिक सीट हैं, लेकिन पिछले 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। यहां बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था।

प्रियंका का ट्विट-किशोरी लाल से हमारे परिवार का वर्षों का नाता

शुक्रवार 3 मई को प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट किया है। जिसमें अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए किशोरी लाल शर्मा का जिक्र उन्होंने किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि किशोरी लाल जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन और प्राण से जुटे रहे। किशोरी लाल जी का जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। यह खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस ने यूपी की अमेठी से प्रत्याशी बनाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा।

गांधी-नेहरु परिवार की पारंपरिक सीट है अमेठी-रायबरेली

अमेठी और रायबरेली यह दोनों ही लोकसभा सीट गांधी नेहरू परिवार की पारंपरिक क्षेत्र मानी जाती हैं। क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दशकों तक गांधी नेहरू परिवार के सदस्यों ने इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है। रायबरेली सीट के जातीय और सामाजिक समीकरण पर गौर करें तो रायबरेली में करीब 11 प्रतिशत ब्राह्मण मतदाता, करीब 9 प्रतिशत राजपूत और करीब 7 प्रतिशत यादव समाज के मतदाता हैं। इस सीट पर दलित वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी सबसे अधिक है। रायबरेली लोकसभा सीट में 34 फीसदी दलित मतदाता भी रहते हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 6 फीसदी है। 6 फीसदी लोध, 4 फीसदी कुर्मी हैं। दूसरी जाति-वर्ग के मतदाताओं की तादाद भी लगभग 23 प्रतिशत हैं। वैसे इस हिंदी बेल्ट में उम्मीदवारों की जाति को देखकर या राजनीतिक दल देखकर मतदान करने का ट्रेंड भी रहा है। हालां​कि रायबरेली लोकसभा सीट पर गांधी परिवार से किसी सदस्य के चुनाव मैदान में उतरने पर जाति का फैक्टर जीरो नजर हो जाता है।

1957 में अस्तित्व में रायबरेली सीट

रायबरेली लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास उठाकर देखें तो यह क्षेत्र 1957 के आमचुनाव में अस्तित्व में आया था। साल 1951-52 में हुए पहले आमचुनाव में रायबरेली और प्रतापगढ़ इन दोनों जिलों को मिलाकर लोकसभा सीट बनाई गई थी। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ही यहां से सांसद चुने गये थे। वहीं रायबरेली लोकसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद दूसरे आम चुनाव में फिरोज गांधी ने इस सीट का रुख किया था वे चुनाव जीते और संसद पहुंचे। रायबरेली सीट से चुनाव और उपचुनाव मिलाकर अब तक कुल 16 बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि तीन बार गैर कांग्रेसी प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे। माना जाता है कि रायबरेली का नेहरू-गांधी परिवार से पुराना नाता है। रायबरेली से कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी भी संसद में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

Post Views: 432
Tags: #Amethi KL Sharma#Rae Bareli high profile seat#Rahul Gandhi from Rae Bareli seatLok Sabha ElectionsRahul Gandhiup
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version