Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

गहलोत ने किया खड़गे का प्रचार !

थरुर ने की गहलोत पर कार्रवाई की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
October 15, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, राजनीति
0
गहलोत ने किया खड़गे का प्रचार !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गहलोत ने किया खड़गे का प्रचार !

थरुर ने की गहलोत पर कार्रवाई की मांग

Related posts

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 BJP gears up for a hat trick in Dadri Will the SP fail to open its account once again in 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: दादरी में BJP की हैट्रिक की तैयारी! क्या 2027 में भी नहीं खुलेगा सपा का खाता?

October 19, 2026
Weapon worship on Vijayadashami

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन: मोहन यादव सरकार का शक्ति संदेश, परंपरा के साथ सुरक्षा और सुशासन का संकल्प

October 19, 2026

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। इससे पहले दोनों ही प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच सीधे आरोप एक दूसरे पर लगाने से दोनों ही नेता बचते नजर आ रहे हैं, लेकिन शशि थरुर थोड़े मुखर नजर आने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए पार्टी के बड़े बड़े नेता प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए कोई नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। थरुर का ईशारा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की ओर था।  भोपाल में थरुर ने कहा कि इस पर कार्रवाई करना कांग्रेस के सीईए अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने साफ तौर पर कहा था कि कोई भी पदाधिकारी किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार न करें। शशि थरूर ने आगे कहा कि यह सच है कि जिस तरह का स्वागत, निष्पक्षता उन्हें मप्र में में मिली, वह किसी और राज्य में नहीं मिली।

बता थरुर का यह बयान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस ट्विटर पोस्ट पर आया है। जिसमें उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए वोट की अपील की थी। दरअसल गहलोत ने एक वीडियो के जरिए कहा वे उम्मीद करते हैं जो भी प्रतिनिधि हैं वो भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे को कामयाब करेंगे। कामयाब होने के बाद में वो हम सबका मार्गदर्शन करेंगे और  कांग्रेस मजबूत होकर प्रतिपक्ष के रूप में उभर कर सामने आएगी‌। यह उनकी सोच है। उनकी शुभकामनाएं हैं खड़गे साहब भारी मतों से कामयाब हों।

बडे़ नेता खड़गे के साथ मेरे साथ कोई नही

शशि थरूर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा था कि कुछ नेताओं ने ऐसे काम किए हैं  जिस पर उन्होंने कहा कि समान अवसर नहीं हैं। थरुर ने कहा कि कई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में देखा गया कि पीसीसी अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और बड़े नेता खड़गे का स्वागत करते हैं, जबकि उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ।

अपनी मर्जी से वोट करें यह गुप्त मतदान है

थरुर ने आरोप लगाया कि इससे पहले कई पीसीसी में इस तरह की चीजें हुई हैं। इधर गांधी परिवार से जुडे़ सवाल पर थरूर ने कहा कि अगर समान अवसर की बात की जाए तो क्या आपको लगता है कि जिस तरह का व्यवहार हो रहा है उसमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार और शीर्ष स्तर पर पहले ही तटस्थता की बात की जा चुकी है तो इस चुनाव में सबको अपनी मर्जी से वोट करना चाहिए क्योंकि यह गुप्त मतदान है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा। हर राज्य की राजधानी में 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक। चुनाव गुप्त मतदान से होगा। सभी बैलट बॉक्स एआईसीसी मुख्यालय लाए जाएंगे और फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना समाप्त होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सीईए के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा एआईसीसी मुख्यालय में भी एक बूथ होगा। खासकर सभी वरिष्ठ नेताओंए कार्य समिति के सदस्यों और उन सभी लोगों के लिए जिनके पहचान पत्र अलग राज्य से हैं। लेकिन दिल्ली में रह रहे हैं। अगर वे बताते हैं कि वे दिल्ली में वोट करना चाहते हैं तो हम यहां भी व्यवस्था करेंगे। वे यहां एआईसीसी मुख्यालय में भी वोट कर सकते हैं।

राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे

राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए एक कैंप बूथ बनाया जाएगा। राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए एक कैंप बूथ बनाया जाएगा। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 17 अक्टूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। दरअसल बेल्लारी में जहां भारत जोड़ो यात्रा का कैंप लगेगा। वहीं चुनाव की व्यवस्था की जाएगी। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के करीब 40 यात्री वोट डालेंगे।

Tags: ActionAshok GehlotCEA President Madhusudan MistryCongress PresidentElection October 17FairnessGehlotGehlot did the promotion of KhargeMallikarjun KhargeMPParty LeadershipRajasthan CMShashi TharoorTharoorTharoor in Bhopal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version