Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

डिमांड के बाद भी सचिन पायलट ने नहीं किया…राजस्थान की इन तीन सीटों पर प्रचार…दूर नहीं हुआ है गहलोत से मनमुटाव

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए दिग्गज नेता पायलट की काफी डिमांड रही। लोकसभा की कई सीटों पर नेताओं ने प्रयास किया कि सचिन पायलट को अपने क्षेत्र में चुनावी सभा के लिए लाया जाए। इस दौरान सचिन पायलट के चुनावी सभा कुछ जगहों पर हुई भी। वहां के सियासी समीकरण में बदलाव के अब क्या तेज हो गए हैं। आज हम बात कर रहे हैं राजस्थान की नागौर, अजमेर और जालौर लोकसभा सीट की। जहां सचिन पायलट की डिमांड थी, लेकिन वे प्रचार के लिए नहीं पहुंचे। यानी इन तीनों सीट पर सचिन पायलट ने प्रचार नहीं किया। इसके बाद से पायलट के नहीं जाने को लेकर राजस्थान की धरती पर सियासत गर्म हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के मायने भी निकाले जाने लगे हैं।

  • जालौर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं वैभव गहलोत
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे हैं वैभव
  • वैभव के लिए पायलट ने कही थी प्रचार की बात कही थी
  • कहा था वे जरुर जाएंगे जालौर में प्रचार करने
  • एन मौके पर जाने कर दिया पायलट ने इनकार
  • इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं हनुमान बेनीवाल
  • आरएलपी सुप्रीमो बेनीवाल नागौर सीट से हैं प्रत्याशी
  • बेनीवाल ने भी मांगा था पायलट से समय
  • पायलट ने नागौर सीट पर भी नहीं किया प्रचार
  • बेनीवाल और पायलट में हैं पुरानी अदावत
  • अजमेर से रामचंद्र चौधरी हैं कांग्रेस प्रत्याशी
  • अजमेर सीट पर भी पायलट ने नहीं किया प्रचार

जालौर सीट पर नहीं किया प्रचार

दरअसल जालौर से प्रत्याशी वैभव गहलोत पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे हैं। पायलट ने पिछले दिनों मीडिया में बयान दिया था कि उन्होंने अशोक गहलोत को माफ कर दिया है और वह वैभव के प्रचार के लिए जालौर जाएंगे लेकिन पायलट जालौर हीं पहुंचे। इसे लेकर राजस्थान में अब सियासत गरमा गई है कहा जा रहा है कि सचिन पायलट ने पहले जो बात कही थी वह दिल से नहीं कही थी और जालौर में नहीं जाने की का फैसला उन्होंने दिल से लिया है अब इसे लेकर कयास बाजी तेज हो गई है। वहीं चुनाव के दौरान सचिन पायलट को निशाना बनाते हुए भी वैभव भी यह बयान दिया था कि साल 2014 में उनके विरोधियों ने उन्हें टिकट नहीं मिलने दिया माना था। माना जा रहा है कि वैभव के इस बयान के बाद ही पायलट जालौर में प्रचार के लिए नहीं गए।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

बेनीवाल से है पायलट की पुरानी अदावत

इंडिया गठबंधन के तहत आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने भी एक सभा में बयान दिया कि उनके क्षेत्र में सचिन पायलट की सभा कराए जाने को लेकर बहुत डिमांड हो रही है। बेनीवाल ने कहा इसके लिए उन्होंने सचिन पायलट से समय भी मांगा है। लेकिन सचिन पायलट नागौर की चुनाव प्रचार में भी नहीं गए। माना जा रहा है कि इसके पीछे हनुमान बेनीवाल और सचिन पायलट की पुरानी अदावत एक बड़ी वजह रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट के सिया पर जमकर सियासी हमला किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि सचिन पायलट अपने पिता राजेश पायलट की वजह से पहचाने जाते हैं। सचिन पायलट का राजस्थान में कोई वजूद नहीं है। वहीं हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी संकट में उन्हें अपने साथ मिलने का ऑफर भी दिया था। हालांकि सचिन पायलट ने से स्वीकार नहीं किया। इसके बाद हनुमान बेनीवाल ने सचिन से नाराज होकर उन पर कई सियासी हमले बोले। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हीं के इन्हीं सब के चलते सचिन पायलट ने गठबंधन में होने के बाद भी नागौर पहुंचकर हनुमान बेनीवाल का चुनाव प्रचार करना उचित नहीं समझा। वहीं दूसरी बड़ी वजह सचिन पायलट की छत्तीसगढ़ में व्यवस्था और दूसरी सीटों पर चुनाव प्रचार की व्यवस्था को भी माना जा रहा है।

गुर्जर बाहुल्य अजमेर से पायलट की दूरी

अजमेर से कांग्रेस ने रामचंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है सचिन पायलट का लोकसभा चुनाव में अजमेर की सीट पर भी नहीं जाना ऐसे में सियासत में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल अजमेर लोकसभा सीट गुर्जर मतदाता वाली सीट मानी जाती है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने भी कहा कि उन्होंने सचिन पायलट से अजमेर में आने के लिए कई बार आग्रह किया था। वे चार से पांच बार सचिन पायलट के स्टाफ से बात करते थे। लेकिन उनके स्टाफ के लोगों ने व्यस्त होने के चलते समय नहीं दिया। हालांकि रामचंद्र चौधरी ने यह बात भी कहीं की अशोक गहलोत राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारक है। उनसे बड़ा प्रचारक और कोई नहीं। ऐसे में अजमेर में अशोक गहलोत के आने से सब खानापूर्ति पूरी हो गई है। लेकिन गुर्जर बाहुल्य अजमेर सीट पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का न पहुंचना। अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags: #Ajmer Lok Sabha seat#Nagaur#Rajasthan former deputy CM Sachin PilotJalore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version