Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की होगी अग्निपरीक्षा…प्रत्याशी हार-जीत से जुड़ी मंत्री की कुर्सी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
examination of ministers of yogi government In the third phase of Lok Sabha elections 100 candidates are in the fray for 10 seats in UP Voting on 7th May
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की इन 10 सीटों पर करीब 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जहां पर 7 मई को वोटिंग होगी। इस तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव परिवार के सदस्यों को भी अग्निपरीक्षा देना होगी। वहीं बीजेपी के प्रत्याशियों के साथ-साथ यूपी की योगी सरकार में मंत्रियों की साख भी दांव पर है। केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा सीट से चुनावी मैदान में हैं तो योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह के साथ अनूप वाल्मीकि को भी तीसरे चरण में परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। इतना ही नहीं योगी सरकार के 7 मंत्रियों पर उनके अपने क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की टॉस्क मिल चुका है। अब 4 जून को ही साफ होगा कि तीसरे चरण के टेस्ट में कौन बेस्ट होगा।

  • मैदान में मोदी सरकार के मंत्री, परीक्षा योगी सरकार के मंत्रियों की
  • तीसरे चरण के मैदान में मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल
  • एसपी सिंह बघेल के साथ योगी के दो मंत्रियों की अग्निपरीक्षा
  • आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से बघेल दूसरी बार लड़ रहे चुनाव
  • बघेल के सामने सपा के सुरेश चंद कर्दम और बसपा की पूजा अमरोही
  • जूता कारोबारी हैं सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम
  • कर्दम साल 2000 में आगरा से महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं
  • कांग्रेस की नेता सत्या बहन की पुत्री हैं पूजा अमरोही
  • तीसरे चरण में एसपी बघेल की भी परीक्षा
  • बघेल के साथ दांव पर योगी सरकार के दो मंत्रियों की साख
  • मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को साबित करना होगा राजनीतिक कौशल
  • आगरा लोकसभा इलाके की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं उपाध्याय
  • विधायक और मंत्री होने के नाते बघेल को चुनाव में जिताने का जिम्मा
  • आगरा निवासी हैं योगी सरकार के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति
  • मंत्री प्रजापति की साख भी आगरा सीट के चुनावी नतीजे से जुड़ी

बीजेपी का गढ़ बन चुके उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का रण अपने पूरे शबाव पर है। यहां तीसरे चरण में 7 मई को लोकसभा की 10 सीटों पर मतदान होगा। वेस्ट यूपी की इन 10 सीटों में आगरा, हाथरस, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फतेहपुर सिकरी, एटा,बदायूं, बरेली और आंवला सीट शामिल है। जहां मतदाता आने वाले 5 साल के लिए अपने सांसद को का चुनाव करेंगे। पिछली बार साल 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में इन 10 सीटों में से दो सीट मैनपुरी और संभल पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बाकी आठ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने परचम लहराया था। इन लोकसभा सीटों पर जहां केंद्र और यूपी की योगी सरकार के कई मंत्रियों की सांख दाव पर है तो वहीं अखिलेश यादव के परिवार का वर्चस्व बना रहेगा या खत्म होगा इसके इम्तिहान की भी घड़ी आ गई है। इन 10 सीटों पर जीत के लिए सियासी जंग तेज हो गई है। राजनीतिक दल के नेता सियासी मंच से अपने विरोधियों पर तीखा हमला करते नजर आ रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

त्रिकोणिय मुकाबले में फंसे एसपी सिंह बघेल

आगरा लोकसभा सीट से इस बार फिर से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि उनके सामने समाजवादी पार्टी के सुरेश चंद्र कर्दम और बीएसपी की पूजा अमरोही हैं। कारोबारी सुरेश चंद आगरा के महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं पूजा अमरोही कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सत्या बहन की बेटी हैं। ऐसे में एसपी सिंह बघेल पर दूसरी बार आगरा सीट पर कमल खिलाने का दबाव है। वहीं तीसरे चरण में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से योगी सरकार में महिला कल्याण विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य चुनाव मैदान में उतरी हैं। बेबी रानी फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र की ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।

वहीं योगी सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आगरा लोकसभा सीट में शामिल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं। योगेंद्र पर अपने इलाके से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को जिताने की जिम्मेदारी है। आगरा के रहने वाले नागरिक और होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति की साख भी आगरा लोकसभा सीट से जुड़ी हुई है। वहीं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक हैं उन पर आंवला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।

Post Views: 140
Tags: # 10 seats in UP Voting on 7th May# yogi government#examination of ministers#third phase of Lok Sabha elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version