Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

आरजेडी का घोषणा पत्र जारी…. लालू की पार्टी ने किया बड़ा चुनावी वादा..इतने करोड़ युवाओं को देंगी नौकरी…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 13, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
RJD Lok Sabha election manifesto released Lalu Prasad Yadav Bihar Special State 1 crore job gas cylinder
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इससे पहले प्रचार में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी रैलियों में बड़े बड़े वादे और दावे किये जा रहे हैं। इस बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। जिसका नाम परिवर्तन पत्र दिया है। पहले चरण के मतदान से 6 दिन पहले जारी किये गये घोषणा पत्र में आरजेडी ने 1 करोड़ नौकरियां देने और 24 वचन पार्टी ने दिये हैं।

  • बिहार को स्पेशल स्टेटस दिलाए जाने का वादा
  • 1 करोड़ नौकरियां और 2024 के लिए 24 वचन
  • RJD का ‘परिवर्तन पत्र’ जारी,तेजस्वी ने किए कई वादे
  • बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी घोषणा पत्र जारी
  • पहले चरण की वोटिंग से 6 दिन पहले जारी किया घोषणा पत्र
  • घोषणा पत्र को दिया ‘परिवर्तन पत्र’ का नाम
  • तेजस्वी यादव ने जारी किया पार्टी का परिवर्तन पत्र
  • देश के लोगों को एक करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा
  • पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का भी किया वादा
  • एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी का वादा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से 6 दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल का चुनावी घोषणा पत्र जारी हो गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने परिवर्तन पत्र के नाम से घोषणा पत्र लॉन्च किया है। इस परिवर्तन पत्र में सबसे बड़ा दावा जेडीयू ने सरकारी नौकरियों को लेकर किया है। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर ऐलान किया है कि देश में ​महागठबंधन की सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर हम देश भर में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देंगे। देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ा दुश्मन है। बीजेपी के लोग इस अहम मसले के बारे में बात नहीं करते हैं। कभी उन्होंने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया, तेजस्वी ने कहा हम जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। हम 1 करोड़ नौकरियां देंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

2024 में RJD के 24 वचन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करते हुए आरजेडी की ओर से कहा गया है कि परिवर्तन पत्र जारी में 2024 के चुनावों के लिए 24 वचन शामिल हैं। साथ ही बिहार के विकास के लिए हम जो भी वादे किये जाएंगे उन्हें हम पूरा करेंगे। तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र लांच करते हुए कहा कि देश में हम पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करेंगे। इसके साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी हम दिलाएंगे। तेजस्वी ने बिहार को स्पेशल पैकेज दिलाने का भी वादा अपने परिवर्तन पत्र में किया है।

हर घर को 500 रुपये में गैस सिलेंडर

आरजेडी के घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि अगर उनका गठबंधन सत्ता में आता है तो 15 अगस्त से आपको बेरोज़गारी से आजादी मिलनी शुरू होगी और रक्षाबंधन के दिन अपनी गरीबी से जूझ रही बहनों को हम 1 लाख रुपये की मदद देंगे। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

200 यूनिट तक बिजली मुफ्त

तेजस्वी ने आगे कहा बिहार राज्य में बिजली सबसे महंगी है। हमारी सरकार बनी तो हम लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। इसके अलावा स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के साथ दस तरह की फसलों के लिए पूरे देश में एमएसपी लागू की जाएगी। तेजस्वी ने कहा महागठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को वापस लिया जाएगा। अर्धसैनिक बलों को सर्वोच्च बलिदान देने के बाद शहीद का दर्जा दिया जाएगा।

Post Views: 275
Tags: #1 crore job#Bihar Special State#gas cylinder#RLD manifestoLalu Prasad YadavLok Sabha ElectionRJD
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version