Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

अंबिकापुर में भूकंप के झटके

दहशत में घर से बाहर निकले लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
October 14, 2022
in छत्तीसगढ, रायपुर
1
अंबिकापुर में भूकंप के झटके
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अंबिकापुर में भूकंप के झटके

दहशत में घर से बाहर निकले लोग

Related posts

Niyad Nellanar scheme in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नियद नेल्ला नार योजना…इस तरह बदल रही बस्तर की तस्वीर…अब गांवों तक पहुंच रही विकास की नई रोशनी

May 29, 2026
government Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में विकास को नई रफ्तार जनकल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फोकस

May 26, 2026

छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ 5 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बतायी गई। बता दें भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि सुबह का समय था तो अधिकतर लोग सो रहे थे। इसकी वजह से कुछ को भूकंप का पता भी नहीं चला। झटके इतने तेज नहीं थे। इसलिए कुछ ही दूर में सब सामान्‍य हो गया। बता दें छत्तीसगढ़ में जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं उनमें बैंकुंठपुर, कोरिया, राक्य और दुधनिया कलाम के पास के स्थान शामिल हैं। सुबह 5.28 मिनट पर भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। जहां भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। बता दें येलो जोन में कोरिया जिला शामिल है।

सितंबर में 35 बार भूकंप के झटके

बता दें भारत में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 35 बार भूकंप आया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये  लद्दाख में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता 1.7 से 2.6 तक रही। अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 3, गुजरात मे 2, हिमाचल में 2, जम्मू कश्मीर में 3, मणिपुर में 3, मेघालय, पंजाब, राजस्थान,  उत्तराखंड में एक एक बार और अंडमान में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। भूगर्भ शास्त्री बताते हैं कि जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

भूकंप की तीव्रता

रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8 हजार भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1 हजार भूकंप प्रतिदिन आते हैं। इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49 हजार बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है। वहीं लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर ही नुकसान होता है।

Post Views: 449
Tags: Big News Chhattisgarhbig news from Chhattisgarhearthquake intensityEarthquake tremors in AmbikapurNational Center for Seismologywhy earthquake comes
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version