Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

लालू यादव की चाल एक तीर से तीन शिकार… नीतीश और सम्राट के साथ उपेन्द्र के वोट पर चोट !

DigitalDesk by DigitalDesk
April 6, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
RJD Lalu Yadav Lok Sabha Elections Bihar Political Parties OBC
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जातियों के समीकरण पर राजनीतिक पार्टियों की पैनी नजर है। ऐसे में आरजेडी और लालू यादव ने एम-वाई यानी मुस्लिम यादव फॉर्मूले से थोड़ा हटकर कुशवाहा वोट बैंक पर भी बड़ा दांव खेला है। इंडिया महागठबंधन में सीट शेयरिंग में आरजेडी ने अपने कोटे की पांच सीटों पर ओबीसी प्रत्याशी उतारे हैं।

  • मुस्लिम यादव फॉर्मूले के साथ कुशवाहा पर भी नजर
  • बिहार में 13 करोड़ का 4.2 प्रतिशत ओबीसी हिस्सा
  • आरजेडी 24 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही
  • कई सीटों पर उतारे कुशवाह समाज से प्रत्याशी
  • नवादा, औरंगाबाद में कुशवाहों का वर्चस्व
  • उत्तर बिहार के कुछ क्षेत्रों में कुशवाह का बड़ा वोट बैंक
  • जाति सर्वेक्षण के अनुसार पिछड़ा वर्ग 27.12%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग यानी ईबीसी 36.01% है
  • यादवों की संख्या 14.26% है

दरअसल बिहार की जातीय गणना में ओबीसी की आबादी राज्य की 13 करोड़ का 4.2 प्रतिशत है। ऐसे में आरजेडी ने औरंगाबाद और नवादा संसदीय सीट से दो कुशवाह प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इन दोनों ही सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। लालू यादव ने नवादा सीट से श्रवण कुशवाह ने तो वहीं औरंगाबाद सीट से अभय कुशवाह को टिकट दिया है। दोनों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि आरजेडी ने अब तक आधिकारिक रुप से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं मुकेश सहनी के अब इंडिया महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं। उनके आने से आरजेडी ने अपने कोटे की तीन सीट झंझारपुर, मोतिहारी और गोपालगंज मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को सौंप दी है। बिहार में अब आरजेडी सिर्फ 24 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

महागबंधन से जुड़ा कुशवाह उम्मीदवारों का एक बड़ा प्रतिनिधित्व

आरजेडी से जुड़े सूत्रों की माने तो पार्टी उजियारपुर लोकसभा सीट पर कुशवाहा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को टिकट देकर मैदान में उतारने जा रही है, जबकि सीतामढ़ी सीट से भी आरजेडी कुशवाहा उम्मीदवार देने की तैयारी में है। वहीं पूर्वी चंपारण से एक और कुशवाह उम्मीदवार राजेश कुशवाह के नाम संभावितों की सूची में हैं। इस तरह कुल मिलाकर महागबंधन से कुशवाह उम्मीदवारों का एक बड़ा प्रतिनिधित्व जुड़ गया है। वहीं छह से सात उम्मीदवार इस समुदाय जुड़े से हैं। उधर पटना साहिब सीट से एक कुशवाह उम्मीदवार मिलने की उम्मीद बनी हुई है, जबकि सीपीआई माले का कहना है बिहार की काराकाट सीट से राजाराम सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। राजारात सिंह भी कुशवाहा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

अब तक एम-वाई पर ही दांव लगाते रहे हैं लालू

दरअसल लालू प्रसाद अब तक एम-वाई समीकरण पर ही दांव लगाते रहे हैं। लेकिन इस बार ओबीसी समुदाय को भी लुभाने के लिए यह दांव चला है। इस चुनाव में अधिक से अधिक कुशवाह उम्मीदवारों को मैदान में उतार कर लालू एक नया प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। क्योंकि लालू यादव को इस बात का एहसास अच्छी तरह है कि एम-वाई समीकरण के जरिए ओबीसी और ईबीसी के बीच बीजेपी गठबंधन वाले एनडीए की पहुंच पर बड़ी सेंध लगाना संभव नहीं है। ऐसे में लालू यादव ने कुशवाहा को अधिक तरजीह देकर अपने पत्ते बारीकी से खोल रहे हैं।

Tags: # RJD Lalu Yadav#Bihar Political Parties#OBCLok Sabha Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version