Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कौन हैं अजय राय जो हमेशा लड़ते हैं मोदी के खिलाफ चुनाव

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2024
in मुख्य समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कौन हैं अजय राय जो हमेशा लड़ते हैं मोदी के खिलाफ चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें कांग्रेस ने एक बार फिर वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय को टिकट दिया है। पिछली बार 2019 और इससे पहले 2014 में भी
अजय राय लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी को चुनौती देते नजर आए थे। हालांकि दोनों बार के चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अजय राय वाराणसी से हार ही हैट्रिक लगाते हैं या नतीजा कुछ बदला हुआ होगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अजय राय हैं वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ फिर कांग्रेस ने उतारा
बीजेपी से ही थी अजय राय ने राजनीतिक करियर की शुरुआत
अभाविप में रहकर उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखा
1996 में बीजेपी के टिकट पर कोलासला विधायक चुने गये
साल 2009 में अजय राय ने छोड़ दी थी भाजपा
वाराणसी से टिकट न मिलने पर छोड़ी थी भाजपा
मुरलीमनोहर जोशी के खिलाफ लड़े थे वाराणसी से पहला चुनाव
जोशी के सामने मिली थी अजय राय के करारी हार
अगस्त 2023 में कांग्रेस ने बनाया था अजय राय को प्रदेशाध्यक्ष
बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय बने थे यूपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
दो बार वाराणसी से लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव
2014 और 2019 में दोनों ही बार मिली करारी हार

कांग्रेस ने शनिवार देर रात लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। वे एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे हैं। पिछली बार दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से अजय राय को वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाया गया था। दोनों ही चुनावों में अजय राय को करारी हार मिली थी। ऐसे में जानते हैं अजय राय आखिर कौन हैं। कांग्रेस जिन पर बार बार हार के बाद भी भरोसा जताया। कांग्रेस ने तीसरी बार फिर उन्हें वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया है।

वाराणसी से दो बार मोदी के खिलाफ लड़े चुनाव

लोकसभा चुनाव 2014 में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर पहली बार वाराणसी में नरेंद्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे थे हालांकि उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में मोदी ने 5 लाख से अधिक वोटों से उन्हें परास्त किया। इसके बाद 2019 में भी वे वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव में उतरे और एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन वाराणसी की जनता ने इस बार ​भी मोदी का साथ दिया और अजय राय को मुंह की खानी पड़ी। 2019 के चुनाव में भी उन्हें करीब 5 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

बीजेपी में रहकर सीखा था राजनीति का ककहरा!

अजय राय का जन्म 7 अक्टूबर 1969 को यूपी के वाराणसी में ही हुआ था। आज अजय राय भले ही कांग्रेस के नेता हो लेकिन कभी उन्होंने ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से ही की थी। बीजेपी की छात्र शाखा अभाविप में रहकर उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखा। साल 1996 में पहली बार उन्होंने बीजेपी के टिकट पर कोलासला विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव में अजय रास ने 9 बार के CPI विधायक रहे उदल को करीब 484 वोटों के बहुत कम अंतर से चुनाव हराया था। इसके बाद साल 2002 और इसके बाद 2007 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अवधेश सिंह को बड़े अंतर से चुनाव हराकर सीट अपने पास बरकरार रखी थी।

2009 में किया बीजेपी को अलविदा

साल 2009 में अजय राय ने भाजपा को अलविदा कह दिया था। इसके पीछे का बड़ा कारण यह माना जा रहा था कि पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उन्हें वाराणसी से टिकट नहीं दिया था। टिकट न मिलने से खफा अजय राय इसके बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी ने अजय राय को वाराणसी लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि जोशी जी ने
अजय राय को इस चुनाव में करारी शिकस्त दी।

सपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी में पांच बार विधायक रह चुके अजय राय साल 2012 में कांग्रेस से जुड़े थे। कांग्रेस का दामन थामने के बाद वे 2012 में ही पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे और जीते। तब समाजवादी पार्टी के अखिलेश मिश्रा को उन्होंने करीब 27 हजार से अधिक वोटों से चुनाव में परास्त किया था। वहीं इसके पांच साल बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में अजय राय को बीजेपी के अवधेश सिंह से हार का सामना करना पड़ा था।

Post Views: 169
Tags: # pm modi Road Show Coimbatore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version